झारखंड हाईकोर्ट के पास कार और ऑटो में जबरदस्त टक्कर, दोनों गाड़ियों में लगी आग

A car and an auto-rickshaw collided near the Jharkhand High Court, both vehicles caught fire.

रांचीः झारखंड हाईकोर्ट के पास एक कार और ऑटो में आमने-सामने की टक्कर हो गई है, इस हादसे में दोनों गाड़ियां जल कर खाक हो गई । बताया जा रहा है कि सीएनजी कार और सीएनजी ऑटो के बीच ये टक्कर हुई जिसके बाद जबरदस्त तरीके से आग लग गई । आग लगने की वजह से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। शाम के समय होने और हाईकोर्ट के छुट्टी का वक्त होने से ट्रैफिक पर असर पड़ा। हांलाकि मौके पर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया । इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

See also  भारी बारिश के बीच मछली पकड़ने गए दो लोग कोयल नदी में फंसे, चट्टान पर बैठकर बचाई जान, देर रात किया गया रेस्क्यू
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now