पार्किंग विवाद को लेकर अररिया में युवक की बेरहमी से हत्या, सरेआम सिर को धड़ से अलग किया, तेजस्वी ने कहा-महाचौपट राज

पार्किंग विवाद को लेकर अररिया में युवक की बेरहमी से हत्या, सरेआम सिर को धड़ से अलग किया, तेजस्वी ने कहा-महाचौपट राज

डेस्कः बिहार के अररिया में पार्किंग विवाद को लेकर एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। सत्तू वाले ने पिकअप ड्राइवर का सरेआम सिर धर से अलग कर दिया। फारबिसगंज कृषि बाजार समिति के मेन गेट के सामने राहुल चौहान नाम के सत्तू दुकानदार ने नवी हुसैन नाम के पिकअप वैन ड्राइवर की विवाद के बाद चाकू से हत्या कर दी।आक्रोशित भीड़ ने राहुल चौहान को पीट-पीटकर मार डाला। इस घटना से पूरे इलाके में तनाव और दहशत फैल गई है।

 

प्रधानमंत्री से जुड़ी जानकारी बेचने के आरोप में बिहार से एक युवक गिरफ्तार, विदेशों से मंगवाता था फंड
'बातचीत से झगड़ा सुलाना चाहिए था'
प्रत्‍यक्षदर्शी सुनील कुमार यादव ने बताया, पिकअप ड्राइवर मंडी में सब्‍जी लेने के लिए आया था। इन दोनों बातचीत के जरिए झगड़े को सुलझाना चाहिए था। ऐसे लगा रेंतकर हत्‍या नहीं कर देनी चाहिए थी।प्रशासन से अब हम यही मांग करेंगे कि इस मामले में सही से जांच करें और पिकअप ड्राइवर के परिवार को इंसाफ मिले।
'मेरे भाई की किसी से कोई दुश्‍मनी नहीं थी'
पिकअप ड्राइवर की पहचान नबी हुसैन के रूप में हुई है, जो नजदीक के ही गांव का रहने वाला है। नबी हुसैन के तीन बच्‍चे, जिनमें दो लड़के और एक लड़की है। शामिल हैं। मृतक के बड़े भाई ने बताया, 'मेरे भाई की किसी से कोई दुश्‍मनी नहीं थी। वह यहां हर रोज सब्‍जी लेने के लिए आता था। कुछ लोग बता रहे हैं कि आज यहां सत्‍तू वाले से उसकी पिकअप खड़ा करने को लेकर झगड़ा हो गया था। इसके बाद उसकी बेरहमी से हत्‍या कर दी गई। हमें इंसाफ चाहिए।"
सत्तू वाले ने काट दी पिकअप चालक की गर्दन
हत्‍या की ये घटना फारबिसगंज इलाके की सब्जी मंडी की है, जहां स्थानीय लोगों के मुताबिक, पिकअप ड्राइवर और एक सत्तू बेचने वाले शख्‍स में गाड़ी खड़ी करने को लेकर विवाद हुआ। इस दौरान सत्तू बेचने वाले शख्‍स ने धारदार चाकू से ड्राइवर की गला काटकर खौफनाक तरीके से हत्या कर दी। मृतक के गले पर इतना तेज वार किया गया कि उसका सिर धड़ से अलग हो गया।

फारबिसगंज में युवक की बेरहमी से हुई हत्या के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सरकार पर निशाना साधा और उसे महाचौपट राज कहा। अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर तेजस्वी ने पोस्ट करते हुए लिखा कि ये है बिहार के भयावह हालात, अररिया जिले के फारबिसगंज में एक शख़्स ने सरेआम बीच बाजार दूसरे शख्स का गला काट दिया और सैकड़ों लोगों के बीच उसका सिर लेकर घूमता रहा।
बाद में मृतक के परिजनों ने हत्या करने वाले को ढूंढ़कर उसकी भी हत्या कर दी। पुलिस भी कानून व्यवस्था को संभालने की जगह जान बचाती दिखी।
महाचौपट राज की इससे बड़ी तस्वीर क्या हो सकती है?
यह घटना साफ दिखा रही है कि बिहार में कानून व्यवस्था किस हद तक बदहाल हो चुकी है। सत्ताधारी भाजपा-जदयू के नेता ‘सीएम चेयर’ के खेल में लगे हैं और बिहार में हर दिन लूट, हत्या, अपराध और बलात्कार की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं।
अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि दिनदहाड़े सरेआम हत्याएं हो रही हैं और कानून का जरा भी डर नहीं है। बालू-दारू में मस्त-व्यस्त और पस्त एनडीए शासन के कारण बिहार की आम जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है। बिहार में एनडीए राज नहीं, महाचौपट राज है। नरेंद्र मोदी पाँच साल बाद चुनावों में आकर फिर भी जंगलराज का बेसुरा राग गायेंगे।
और एक बात सिर काट कर घूमने का दृश्य अभी हाल ही में आई प्रोपगंडा फ़िल्म का दृश्य था , भाजपा सरकार अपने प्रोपेगेंडे के लिए जो ज़हर समाज में भर रही है ये भी दिल दहलाने वाला है। ज़हर की खेती का खामियाजा अब दिखना शुरू हो चुका है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now