लोकल ट्रेन के लेटलतीफी से नाराज लोगों ने किया रेल चक्का जाम, हावड़-मुंबई रूट दो घंटे तक रहा ठप

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 15, 2023

चाईबासाः रोज-रोज ट्रेन के लेटलतीफी और ट्रेन को बार बार जहां तहां रोके जाने से नाराज लोगों का सब्र शुक्रवार को टूट गया और उन्होने चक्रधरपुर रेल मंडल के चक्रधरपुर से टाटा तक चलने वाली सवारी गाड़ी को रोके जाने के बाद रेल चक्का जाम कर दिया। गम्हरिया थानाक्षेत्र के यशपुर फाटक के पास करीब सवारी गाड़ी को आधे घंटे तक रोक कर रखे जाने के बाद यात्री आक्रोशित हो गए और पटरी पर बैठ गए।
नाराज यात्रियों ने हावड़ा-मुंबई रूट को करीब 2 घंटे तक जाम करके रखा। रेल परिचालन पूरी तरह प्रभावित होने के बाद रेल पुलिस मौके पर पहुंची और यात्रियों को समझाने का प्रयास किया। रेल चक्का जाम कर रहे यात्री पुलिस के कहने के बावजूद चक्का जाम हटाने को तैयार नहीं हुए। करीब आधे घंटे बाद सीनी, आदित्यपुर और कांड्रा आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और उन्होने सख्त रूख अपनाया। इसके बाद रेल चक्का जाम कर रहे यात्री वहां से हटे और रेल परिचालन शुरू हुआ।

See also  स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी की तारीफ में कहा- आपकों अच्छा लगे या बुरा लगे....
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now