पवन खेड़ा के घर असम पुलिस की छापेमारी, हिमंता बिस्‍वा सरमा की पत्नी के पासपोर्ट को लेकर लगाए थे आरोप

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 7, 2026

पवन खेड़ा के घर असम पुलिस की छापेमारी, हेमंता बिस्व सरमा की पत्नी के पासपोर्ट को लेकर लगाए थे आरोप

डेस्कः कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा के घर मंगलवार को असम की पुलिस ने छापेमारी की है। पवन खेड़ा ने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्‍वा सरमा की पत्नी के तीन पासपोर्ट होने का आरोप लगाया था। इस मामले में हेमंता बिस्व सरमा की पत्नी रिनिकी भुईयां सरमा ने पवन खेड़ा पर FIR दर्ज कराया था।पवन खेड़ा ने दिल्ली में आरोप लगाया था कि सरमा की पत्नी के पास 3 पासपोर्ट हैं, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), एंटीगुआ-बारबुडा और मिस्र के 3 पासपोर्ट हैं, जो क्रमशः मार्च 2027, अगस्त 2031 और फरवरी 2029 में खत्म हो रहे हैं।

हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी रिंकी भुइयां सरमा के पास 3 देशों के पासपोर्ट, कांग्रेस पार्टी का बड़ा दावा,असम के CM क्रिमिनल केस करने का किया एलान
असम की पुलिस दिल्ली में पवन खेड़ा के घर पहुंची है, इस छापेमारी में दिल्ली पुलिस की टीम भी उन्हें मदद कर रही है। मुख्‍यमंत्री हिमंता बिस्‍वा सरमा ने पवन खेड़ा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई के संकेत सोमवार को ही दे दिये थे।कानून के मुताबिक, अगर किसी एक राज्य की पुलिस दूसरे राज्य में जाती है, तो स्थानीय पुलिस को सूचित करना होता है।दिल्ली पुलिस को सूचित कर दिया गया, जिसके बाद राष्ट्रीय राजधानी के पुलिस अधिकारी असम पुलिस की टीम की सहायता कर रहे हैं।पुलिस ने निजी स्टाफ के फोन भी जब्त कर लिया है। फिलहाल पवन खेड़ा अपने निजामुद्दीन आवास पर नहीं मौजूद हैं।घर से निकलने के बाद असम पुलिस ने बताया कि पवन खेड़ा घर पर नहीं मिले हैं, लेकिन कुछ आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद हुए हैं।

See also  चंपाई सोरेन और बाबूलाल मरांडी के बीच मिट गई दूरियां! दो पूर्व मुख्यमंत्री के बीच जानिये क्या हुई बात

ढुलू महतो और संजीव सिंह में तल्खी और बढ़ी, ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के लिए पहले धनबाद मेयर को न्योता भेजा, फिर दवाब में रेलवे ने नाम हटा दिया
जानकारी के मुताबिक, पवन खेड़ा अपने आवास पर मौजूद नहीं हैं। हाल ही में पवन खेड़ा ने असम सीएम की पत्नी के पासपोर्ट को लेकर प्रेस का कॉन्फ्रेंस किया था और कई आरोप लगाए थे। उसी मामले में असम पुलिस दिल्ली पहुंची है।बता दें कि कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री सरमा और उनकी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए। खेड़ा ने दावा किया कि सरमा की पत्नी के पास तीन अलग-अलग देशों के पासपोर्ट हैं।उन्होंने यह भी कहा कि उनके समर्थकों को विदेश से ऐसे दस्तावेज मिले हैं, जो उनके अनुसार स्वतंत्र भारत की राजनीति में किसी मौजूदा मुख्यमंत्री और उनके परिवार के खिलाफ सबसे बड़े खुलासों में से एक हो सकते हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now