इंदौर में एक ही परिवार के 7 लोगों की जिंदा जलने से मौत, इलेक्ट्रॉनिक वाहन के चार्जिंग से हुआ हादसा,आग के गोले में तब्दील हुई EV

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 18, 2026

इंदौर में एक ही परिवार के 7 लोगों की जिंदा जलने से मौत, इलेक्ट्रॉनिक वाहन के चार्जिंग से हुआ हादसा,आग के गोले में तब्दील हुई EV

डेस्कः मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में एक मकान में आग लगने से सात लोगों की मौत हो गई है। ब्रिजेश्वरी एनेक्स कॉलोनी में स्थित घर में मरने वाले एक ही परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं। फिलहाल, आग पर काबू पा लिया है। मौके पर पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौजूद हैं। रेस्क्यू अभियान के दौरान दमकल ने तीन लोगों को बचा लिया, जो गंभीर रूप से घायल हैं। बताया जा रहा है कि जब घर में आग लगी तो उस समय परिवार के कुछ रिश्तेदार भी घर में पारिवारिक आयोजन की वजह से आए हुए थे।

धनबाद में उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई, 24 हजार लीटर स्प्रिट भरा टैंकर जब्त
अभी तक की जांच में पता चला है कि मकान के बाहर देर रात इलेक्ट्रिक कार (EV) चार्ज हो रही थी, उसी दौरान शॉर्ट सर्किट से मकान में आग लग गई। आग के दौरान चार गैस सिलेंडरों में भी विस्फोट हो गया था, जिससे आग तेजी से फैल गई। बता दें कि घर में उस दौरान गैस के करीब 15 गैस सिलेंडर और भी रखे हुए थे। अगर इनमें ब्लास्ट हो जाता तो हालात और ज्यादा बिगड़ सकते थे।

See also  रोहितश्वर रॉय बनें झारखंड के नए महाधिवक्ता, राजीव रंजन के इस्तीफे को गर्वनर ने किया स्वीकार

 

रेलवे का JE घूस लेते गिरफ्तार, बोकारो में CBI की टीम ने रंगे हाथ पकड़ा
इंदौर के कलेक्टर शिवम वर्मा ने बताया कि बुधवार तड़के साढ़े तीन बजे से साढ़े चार बजे के बीच आग लगी थी। दमकल और प्रशासन की टीमें बचाव अभियान में लगी हुई है। फिलहाल आग पर काबू पा लिया है, लेकिन सात लोगों की मौत हो गई है। बिल्डिंग की दो मंजिलों को खाली करा लिया है, अभी एक और मंजिल की जांच की जा रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now