बिहार में महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, किराये के कमरे में मिली लाश, पुलिस विभाग में हड़कंप

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 18, 2026

बिहार में महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, किराये के कमरे में मिली लाश, पुलिस विभाग में हड़कंप

डेस्कः बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में महिला सिपाही का शव संदिग्ध परिस्थिति में मिला है। महिला सिपाही का शव उसके कमरे में ही पाया गया है। रहस्मय तरीके से हुई मौत को लेकर पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। घटना मुजफ्फरपुर जिले के पारू थाना क्षेत्र की है। मृतका सिपाही पारू थाना में ही तैनात थी और थाने के पास में एक कमरा लेकर रहती थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गयी है।

पटना के प्रिंटिंग प्रेस में पुलिस का छापा, अवैध लॉटरी के धंधे का खुलासा, 18 लोगों को पुलिस हिरासत में लिया गया
2022 बैच की सिपाही की मौत: मुजफ्फरपुर पुलिस के अनुसार 2022 बैच की महिला सिपाही प्रीति कुमारी लखीसराय की रहने वाली थी। वह अपने पति और एक बच्चा के साथ थाना के पास की किराये का कमरा लेकर रहती थी। सरैया एसडीपीओ गरिमा कुमारी ने बताया कि थाना को सूचना मिली थी, इसके बाद कमरे से शव बरामद किया गया है।
‘पति-पत्नी में विवाद’: आसपास के रहने वाले लोग बताते हैं कि घटना वाले दिन सुबह पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद शाम होते-होते उनकी मौत की खबर फैल गई। इससे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SKMCH) भेज दिया।
हिरासत में पति: पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका के पति को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। शुरुआती जांच में घरेलू विवाद की बात सामने आ रही है, लेकिन मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। इस मामले पर मुजफ्फरपुर एसएसपी कांतेश मिश्रा ने कहा कि हर पहलु पर जांच की जा रही है।

See also  संविदा पर बहाल बिहार के डेढ़ हजार से अधिक चालक सिपाहियों की बल्ले-बल्ले, DGP ने स्थायी नियुक्ति का दिया आदेश
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now