- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

खूंटी में अपराधियों की फायरिंग में पिता की मौत, बेटे की हालत गंभीर

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 7, 2026

खूंटी में अपराधियों की फायरिंग में पिता की मौत, बेटे की हालत गंभीर

खूंटीः जिले के कर्रा स्थित तिमड़ा गांव में दो हथियारबंद अपराधियों ने पिता-पुत्र को गोली मार दी, जिसमें 55 वर्षीय पिता सुकरा महतो की मौत हो गयी, वहीं उनका बेटा 19 वर्षीय अर्जुन महतो घायल हो गया। यह वारदात शुक्रवार की रात करीब आठ बजे हुई। घायल युवक को बेहतर इलाज के लिए राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान यानी रिम्स रेफर किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात करीब आठ बजे सुकरा महतो अपने घर स्थित किराना दुकान पर परिवार के साथ बैठे थे। इसी दौरान दो हथियारबंद अज्ञात अपराधी वहां पहुंचे और सुकरा महतो के छोटे बेटे अर्जुन महतो पर गोली चला दी। अर्जुन ने बचने की कोशिश की, लेकिन गोली उसके दाहिने बांह में लग गई।

धनबाद के DRM ऑफिस में CBI का छापा, 50 हजार घूस लेते सीनियर DEEG गिरफ्तार
इसके बाद अपराधियों ने कुर्सी पर बैठे सुकरा महतो के सीने में गोली मार दी। गोली लगने के बाद घर में अफरा-तफरी मच गई और मौके का फायदा उठाकर दोनों अपराधी फरार हो गए। घटना के तुरंत बाद परिजन और ग्रामीण दोनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कर्रा ले गए, जहां डॉक्टरों ने सुकरा महतो को मृत घोषित कर दिया।वहीं घायल अर्जुन महतो की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे रिम्स रांची रेफर कर दिया गया।मृतक के बड़े बेटे नारायण महतो ने बताया कि उनका परिवार वर्ष 2013 से तिमड़ा गांव में अपने ससुराल में रह रहा था। उनके ससुर ने अपनी जमीन बेटी-दामाद के नाम लिख दी थी। जिसके बाद से गोतिया पक्ष के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। आरोप है कि विवाद को लेकर बाहरी लोगों को बुलाकर परिवार को डराने-धमकाने की कोशिश भी की जा रही थी।

See also  चुनाव आयोग की नियुक्ति की खबर फर्जी, पीआईबी ने बताया फेक नोटिफिकेशन वायरल

दुमका की बेटी सुदीपा दत्ता ने UPSC में लहराया परचम, हासिल की 41वीं रैंक,
नारायण महतो के मुताबिक अपराधियों का इरादा पूरे परिवार को निशाना बनाने का था। गोलीबारी के दौरान परिवार के सदस्य इधर-उधर भागकर किसी तरह अपनी जान बचा सके, नहीं तो और लोग भी इसकी चपेट में आ सकते थे।घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। मामले की सूचना मिलते ही कर्रा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। इस संबंध में पुलिस पदाधिकारी अशोक कुमार सिंह और क्रिस्टोफर केरकेट्टा के नेतृत्व में पुलिस टीम मामले की छानबीन में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि घटना को गंभीरता से लेते हुए अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now