दुबई में रांची समेत राज्य के 140 से ज्यादा लोग फंसे, ईरान-इजराइल-अमेरिका युद्ध की वजह से सता रहा है अनहोनी का डर

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 2, 2026

दुबई में रांची समेत राज्य के 140 से ज्यादा लोग फंसे, ईरान-इजराइल-अमेरिका युद्ध की वजह से सता रहा है अनहोनी का डर

रांचीः ईरान-इजराइल-अमेरिका युद्ध का असर अब झारखंड के घरों तक महसूस किया जा रहा है। खाड़ी देशों में रह रहे या घूमने गए रांची समेत राज्य के 140 से ज्यादा लोगों के परिवार गहरी चिंता में है। युद्ध की वजह से किसी अनहोनी का डर उन्हें सता रहा है। होटल के बाहर सुनाई दे रही धमाकों की आवाजें डर बढ़ा रही है। दुबई में फंसे कई कारोबारी और पर्यटक भारत सरकार से सुरक्षित घरवापसी की गुहार लगा रहे है।

एक प्राइवेट कंपनी के कॉर्पोरेट टूर पर झारखंड के अलग-अलग जिलों से करीब 100 लोगों का समूह दुबई गया हुआ है। रांची-जमशेदपुर-पलामू-गिरिडीह-खूंटी और चतरा से गए इस समूह में केवल कर्मचारी ही नहीं उनके परिवार के लोग भी गए थे। युद्ध की वजह से वो अब वहां फंस गए है और उनका तनाव के साथ-साथ खर्चा भी बढ़ गया है।

रांची के एक व्यक्ति ने सुरक्षा कारणों से पहचान गुप्त रखने की शर्त पर अपना वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में होटल की बालकनी से दूर तक धमाकों की आवाज सुनाई दे रही है। उनका कहना है, ‘हम लोग रांची से दुबई आए थे… 28 तारीख को अबू धाबी एयरपोर्ट से रांची लौटना था… तभी यहां बम गिरने लगे… एयरपोर्ट बंद हो गया… किसी तरह हमें दुबई लाकर होटल में रखा गया है… होटल में सुरक्षित हैं… मगर आसपास धमाकों की आवाज आ रही है… इंडिया गवर्नमेंट से अपील है कि हमें सुरक्षित निकाला जाए…’यह बयान उस मानसिक स्थिति को दर्शाता है जिसमें ये सभी लोग इस समय हैं — सुरक्षित तो हैं, लेकिन अनिश्चितता और भय के माहौल में।
रांची निवासी कृष्णाकांत गिरी, जो अपनी पत्नी के साथ इस टूर में शामिल हैं, ने फोन पर बातचीत में बताया, ‘पूरा रांची के अगल-बगल से… जमशेदपुर, पलामू, गिरिडीह… सब मिला करके करीब 100 लोग हैं… फैमिली टूर था…’ उन्होंने यह भी बताया कि अभी तक कंपनी की ओर से होटल और खाने-पीने की व्यवस्था की जा रही है। तत्काल किसी तरह की दिक्कत नहीं है। उन्होंने कहा, ‘अभी तक कोई दिक्कत नहीं है… कंपनी ने होटल और खाना-पीना सब अच्छा किया है…’ इसके बावजूद, मुख्य चिंता सुरक्षित वापसी को लेकर है।

See also  रांची में युवती पर नहीं हुआ एसिड अटैक, पेट्रोल छिड़कर किया गया हमला, मुख्यमंत्री के आदेश पर हुई जांच के बाद पुलिस का बयान

Dubai 1
रांची के रातू रोड निवासी राकेश सिंह अपने जॉब को लेकर दुबई में रह रहे हैं, जहां संयुक्त अरब अमीरात में बढ़ते युद्ध तनाव के बीच दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।यह कार्रवाई ईरान–इजराइल–यूएस संघर्ष के चलते सुरक्षा कारणों से की गई है, जिससे दुबई का एयरस्पेस और उड़ान परिचालन प्रभावित हुआ है। जिसके बाद राकेश वहां फंसे हुए हैं।राकेश होली के अवसर पर रांची लौटने वाले थे, लेकिन अचानक हवाई मार्ग बंद होने से उनकी वापसी अनिश्चित काल के लिए टल गई है।जानकारी दी गई कि दुबई से रांची संपर्क भी बाधित और कठिनाईपूर्ण हो रहा है, जिससे उनकी परेशानी और बढ़ गई है। अधिकारियों ने यात्रियों को एयरपोर्ट न आने और एयरलाइनों से संपर्क करने का निर्देश दिया है, क्योंकि क्षेत्रीय हवाई मार्ग की सुरक्षा हालात अभी भी तनावपूर्ण बने हुए हैं।

dubai airport 1772386804559 v
रांची से गए सीमेंट व्यापारी दुबई में हवाई हमले के कारण फंस गए हैं। करीब 70 से 80 लोग वहां फंसे हुए हैं। विनीत कुमार साहू तुपुदाना निवासी ने बताया कि यहां सीमेंट व्यवसायी आए हुए हैं।वहीं, सीमेंट हाउस के अशोक अग्रवाल ने बताया कि मेरा बेटा राहुल अग्रवाल भी उस टीम है। सुबह उससे किसी तरह बात हुई। उसने बताया कि हालात ठीक नहीं हैं। कर्फ्यू लगा दिया है।होटल से बाहर नहीं जाने दिया जा रहा। उन्होंने बताया कि फोन नहीं लग पा रहा है। रह-रहकर कट जा रहा है।

See also  झारखंड में 5 दिनों तक बंद रह सकती हैं शराब की दुकानें, एजेंसियों से सरकार लेगी हैंडओवर
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now