रांची के पुंदाग में निर्माणाधीन अपार्टमेंट में मिली युवक की लाश, 2 जनवरी से था लापता

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 4, 2026

गैंगस्टर शिवाशीष कश्यप उर्फ शिबू मिश्रा की हार्ट अटैक से मौत, बाबा परिहस्त के बाद संभाल रहा था गिरोह

रांचीः राजधानी रांची के पुंदाग ओपी इलाके में एक नाबालिग युवक की हत्या की घटना सामने आई। युवक की चाकू से गोदकर और लाठी से पीटकर हत्या की गई है। वहीं हत्या के बाद मृतक को चार माले की इमारत से ऊपर से नीचे फेंका गया है। रांची के पुंदाग ओपी इलाके में पंडरा मुस्लिम बस्ती के रहनेवाले पेंटर नाबालिग वसीम मंसूरी की हत्या की गई। मृतक 2 जनवरी से ही लापता था जिसके बाद आज उसका शव बरामद हुआ है। मृतक के परिजनों ने वसीम के गुमशुदगी की जानकारी पंडरा ओपी को भी दी थी। वहीं युवक के परिजन जब आज उसे ढूंढते हुए पुंदाग इलाके के निर्माणाधीन अपार्टमेंट में पहुंचे तो वहां युवक का शव देखा। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को जानकारी दी। मृतक के पिता के अनुसार वसीम का किसी से कोई विवाद नहीं था।

70 रुपए के लिए टोलकर्मी और वाहन मालिक में भिड़त, रांची के हेसल टोल प्लाजा पर फायरिंग
वहीं घटना की जानकारी के बाद हटिया डीएसपी और एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंची और जांच में जुटी नजर आई। सभी साइंटिफिक एविडेंस कलेक्ट किया। वही इसके साथ ही पुलिस आरोपी की तलाश और हत्या की वजहों की खंगालने में जुटी है। पुलिस का मामले में कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

See also  पूर्व मंत्री आलमगीर आलम की डिस्चार्ज अर्जी खारिज, सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के आदेश को सही ठहराया
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now