सांसद पप्पू यादव के खिलाफ कुर्की जब्ती का आदेश, 31 साल पुराने मामले में कार्रवाई

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 3, 2026

पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पप्पू यादव की जमानत पर सुनवाई टली

पटनाः पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव की मुश्किलें बढ़ गई है। एमपी-एमएलए कोर्ट ने धोखाधड़ी पूर्वक मकान किराये पर लेने और धमकी देने के मामले में पप्पू यादव समेत तीन आरोपियों के खिलाफ कुर्की जब्ती का आदेश दिया है।

लोकसभा में स्पीकर चेयर पर पेपर उछालने वाले 8 सांसद बजट सत्र के लिए निलंबित, राहुल-प्रियंका ने किया प्रदर्शन
विशेष न्यायाधीश प्रवीण कुमार मालवीय की अदालत ने जिन आरोपितों के खिलाफ यह आदेश दिया है उनमें अन्‍य आरोपित शैलेंद्र प्रसाद और चंद्र नारायण प्रसाद हैं। अदालत में आरोपितों की लगातार अनुपस्थिति के कारण यह आदेश जारी किया गया है। 31 साल पुराने मामले में पूर्णिया सांसद के खिलाफ आदेश दिया गया है।

बाहुबली JDU नेता अनंत सिंह ने विधानसभा में ली शपथ, लंबा टीका लगाकर आये और मुख्यंत्री के सामने हाथ जोड़कर खड़े रहें
पूर्व में जारी किया जा चुका है वारंट
इससे पूर्व तीनों आरोपितों की उपस्थिति के लिए गिरफ्तारी का वारंट एवं इश्तेहार जारी किया जा चुका था। मामले में सुनवाई के लिए अदालत ने 7 फरवरी 2026 की अगली स्थिति निश्चित की है।मामला वर्ष 1995 का है। आरोप के अनुसार शैलेंद्र प्रसाद नामक एक व्यक्ति ने शिकायतकर्ता का मकान किराये पर लिया।बाद में पता चला कि वह मकान सांसद ने धोखाधड़ी पूर्वक अपना कार्यालय चलाने के लिए लिया था। शिकायतकर्ता विनोद बिहारी लाल ने इस संबंध में गर्दनीबाग थाना में प्राथमिकी संख्या 552/ 1995 दर्ज कराई थी।

See also  लोहरदगा में प्रेमी ने प्रेमिका की गला काटकर की हत्या, खुद भी फांसी लगाकर दे दी जान
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now