हर हिन्दू-मुसलमान मोहल्ले में मंदिर बनाएंगें निशिकांत दुबे, मधुपुर के लालगढ़ में पहुंचे गोड्डा सांसद

Nishikant Dubey will build temples in every Hindu and Muslim neighborhood; Godda MP arrives in Lalgarh, Madhupur

देवघरः झारखंड के देवघर के मधुपुर के लालगढ़ में पहुंच बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने ऐलान किया है कि वो हर उस मुहल्ले में मंदिर बनाएंगें जहां हिन्दू-मुस्लिम विवाद है । उन्होंने ये भी कहा कि झारखंड सरकार के पास भ्रष्टाचार का पैसा है उस पैसे से मंदिर बनाएंगें । 

क्या है पूरा विवाद

लालगढ़ में एक पुराने काली मंदिर की मरम्मत और विस्तार का कार्य चल रहा था। इसी दौरान एक समुदाय ने बिना अनुमति के निर्माण कार्य होने का आरोप लगाते हुए आपत्ति दर्ज कराई। देखते ही देखते मामला बढ़ा और क्षेत्र में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई।

मारपीट और पथराव के बाद FIR

विवाद के दौरान मारपीट और पथराव की घटनाएं सामने आईं। इसके बाद एक पक्ष की ओर से भाजपा नगर अध्यक्ष रवि रवानी सहित कुल 11 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

See also  पटना में बाथरूम में नहा रही युवती को चोरी-छिपे देख रहा था, विरोध करने पर भाई की पिटाई

सांसद का तीखा राजनीतिक बयान

भाजपा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने दर्ज मुकदमे को “झूठा और राजनीतिक साजिश” करार दिया। उन्होंने कहा कि वे इस लड़ाई को सड़क से लेकर संसद तक लड़ेंगे। सांसद ने यह भी ऐलान किया कि वे स्वयं मौके पर जाकर मंदिर निर्माण का कार्य पूरा करवाएंगे और इसे भव्य रूप देंगे।

इलाके में तनाव का माहौल

घटना के बाद से लालगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में तनाव बना हुआ है। प्रशासन की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है और शांति बनाए रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। स्थानीय लोगों में डर और असमंजस का माहौल है, वहीं राजनीतिक बयानबाजी से माहौल और गरमा गया है।

स्थिति पर प्रशासन और पुलिस की निगरानी जारी है, जबकि यह मामला अब धार्मिक के साथ-साथ राजनीतिक बहस का केंद्र बनता जा रहा है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now