पटना में NEET छात्रा की मौत का मामलाः 10 लोगों का और लिया गया सैंपल, हॉस्टल संचालक का बेटा भी SIT के रडार पर

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 29, 2026

पटना में NEET छात्रा की मौत का मामलाः 10 लोगों का और लिया गया सैंपल, हॉस्टल संचालक का बेटा भी SIT के रडार पर

पटनाः चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र के गर्ल्स हास्टल में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत और यौन हिंसा मामले में SIT ने 25 लोगों का ब्लड सैंपल DNA मिलान के लिए फॉरेंसिक लैब में जांच के लिए भेज चुकी है। इसमें संदिग्ध के साथ ही कुछ करीबी भी है।पुलिस ने बुधवार को विज्ञानी साक्ष्यों को पुख्ता करने के लिए हॉस्टल संचालक के बेटे सहित 10 अन्य लोगों के ब्लड का सैंपल लिया है। हाई प्रोफाइल मामले में हॉस्टल में नियमित आने वाले लोगों को भी जांच के दायरे में रखा गया है। 25 लोगों में पटना के 15 हैं।

पटना NEET छात्रा मौत मामले में बिल्डिंग मालिक समेत 16 संदिग्धों का DNA टेस्ट, AIIMS से मांगा गया सेकंड ओपिनियन
अंतिम रिपोर्ट आने में थोड़ा विलंब
SIT से जुड़े सूत्रों की मानें तो एक व्यक्ति के डीएनए प्रोफाइलिंग में कम से कम दो से तीन दिनों का समय लगता है। नमूनों की संख्या अधिक है, इसलिए अंतिम रिपोर्ट आने में थोड़ा विलंब हो सकता है। एसआईटी छात्रा की ट्रैवल हिस्ट्री, कॉल डिटेल और टावर लोकेशन को बारीकी से खंगाल रही है। डंप डेटा के जरिए यह पता लगाया जा रहा है कि छह जनवरी को जब छात्रा की तबीयत बिगड़ी तब उसके आसपास कौन-कौन मौजूद थे।

See also  देवर ने गर्लफ्रेंड के साथ मिलकर की लाखों की चोरी, खरीदा XUV 500 कार, रांची पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

बिहार के 5 जिलों में बारिश का अलर्ट, 6 डिग्री तक गिरेगा पारा, फिर पड़ेगी कड़ाके की ठंड
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यौन हिंसा की बात
छात्रा की मौत मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यौन हिंसा की बात से इनकार नहीं करने की बात और फॉरेंसिक की बायोलॉजिकल रिपोर्ट में अंत:वस्त्र में मानव स्पर्म मिलने की बात सामने आने के बाद यौन हिंसा को बल मिला गया। इसके बाद से एसआईटी डीएनए टेस्ट के लिए सैंपल लेने की कार्रवाई तेज कर दी। फिलहाल, एम्स की सेकंड ओपिनियन रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now