- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

झारखंड में लोगों को ठंड से मिली राहत, 2 दिन बाद 3 डिग्री तक गिरेगा तापमान

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 26, 2026

झारखंड में ठंड की हुई वापसी, 15 डिग्री के नीचे आया पारा, अगले 48 घंटे में होगी भारी गिरावट

रांचीः झारखंड की राजधानी रांची समेत आसपास के जिलों में 30 जनवरी तक ठंड से राहत मिलने के संकेत हैं। मौसम विज्ञान केंद्र रांची द्वारा जारी पूर्वानुमान में बताया गया है कि 30 जनवरी तक न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है।

शिबू सोरेन को पद्म भूषण मिलने के ऐलान का हेमंत ने किया स्वागत, जेएमएम ने कहा भारत रत्न की मांग रहेगी जारी
ऐसे में आमजनों को ठंड से राहत मिलने की संभावना है। मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया तापमान में यह उतार-चढ़ाव फिलहाल बना रहेगा। पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो पूरे राज्य में मौसम शुष्क बना रहा।राज्य में कहीं-कहीं पर हल्के और मध्यम दर्जे का कोहरा देखा गया। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस चाईबासा का जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस गुमला का रिकार्ड किया गया।

ऑक्सफोर्ड के जिस कॉलेज में पढ़े जयपाल सिंह मुंडा वहां पहुंचे हेमंत सोरेन, सेंट जॉन्स कॉलेज ने सहेजी हैं स्मृतियां
वहीं, राजधानी रांची का अधिकतम 26.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 13.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अभिषेक आनंद ने बताया कि अगले दो दिनों 26 और 27 जनवरी को न्यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।इसके बाद अगले तीन दिनों 28, 29 और 30 जनवरी को न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। जिससे ठंड से थोड़ी राहत मिल सकती है।उन्होंने बताया कि राज्य में अगले पांच दिनों तक तापमान यूं ही बना रहेगा। इस कारण राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में ठंड का असर कम होगा और लोगों को थोड़ी राहत मिलेगी।
अगले चार दिन राजधानी का इतना रहेगा तापमान
26 जनवरी : अधिकतम 26 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस
27 जनवरी : अधिकतम 27 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस
28 जनवरी : अधिकतम 28 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस
29 जनवरी : अधिकतम 28 डिग्री और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस

See also  Jharkhand Weather: बंगाल की खाड़ी में बन रहा कम दबाव का क्षेत्र, रांची सहित इन जिलों में हो सकती है भारी बारिश
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now