पलामूः शहर थाना क्षेत्र के कांदू मोहल्ले में गैस गोदाम रोड़ पर गुरुवार की सुबह अपराधियों ने पार्षद पति समेत दो लोगों को गोली मारी। 52 वर्षीय अतीत कुमार गुप्ता और 45 वर्षीय नवीन प्रसाद अपराधियों द्वारा की गई फायरिंग में घायल हो गए है। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को मेदिनीनगर कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में इलाज के बाद अजीत कुमार गुप्ता की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। जबकि नवीन प्रसाद की स्थिति गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज जारी है।
गुमला में भीषण सड़क हादसा, 4 की मौत, 2 घायल, तिलकुट बेचने निकले थे रांची
घटना की सूचना मिलते ही शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार और टीओपी-1 प्रभारी इंद्रदेव पासवान मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखा बरामद किया है।बताया गया कि घायल नवीन प्रसाद पूर्व पंचायत समिति सदस्य रह चुका है। वह निवर्तमान पार्षद सुषमा आहूजा के पति हैं।
टीओपी-2 प्रभारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आपसी विवाद में गोली चलने का प्रतीत हो रहा है। हालांकि पुलिस अन्य सभी पहलुओं पर भी गंभीरता से जांच कर रही है।पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान तेज कर रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।



