पटना के बख्तियारपुर-मोकामा फोरलेन भीषण सड़क हादसा, पिता-पुत्र की मौत, गैस कटर से काटकर निकाली गई बॉडी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 11, 2026

पटनाः बख्तियारपुर-मोकामा फोरलेन पर शनिवार देर रात घने कोहरे के कारण भीषण सड़क हादसा हुआ। एक स्कॉर्पियो खड़े कंटेनर से टकरा गई, जिससे दो लोगों की मौके पर मौत हो गई और 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दुर्घटना में कुल तीन वाहन आपस में भिड़ गए।इस घटना में पिता और बेटी की मौत हो गई। जबकि चार से अधिक लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। कार से जा रहे अनुपम कुमार और उनकी बेटी आस्था रानी की हादसे में मौत हुई, जबकि उनकी पत्नी श्वेता कुमारी और बेटा अनिश उर्फ सन्नी गंभीर रूप से घायल हो गए।

Patna Road Accident 1

पटना के मनेर में सर्राफा व्यवसायी को अपराधियों ने मारी गोली, चिल्लाता रहा पप्पू भईया, CCTV में कैद हुई वारदात
भागलपुर से फरीदाबाद जा रहा था परिवार
जानकारी के मुताबिक, पूरा परिवार भागलपुर से फरीदाबाद जा रहा था। घटना अथमलगोला थाना इलाके के फुलेलपुर गांव के पास हुई है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची अथमलगोला पुलिस ने सभी घायलों को बख्तियारपुर के निजी अस्पताल में इलाज के लिए भेज दिया। घटना के कारण करीब एक घंटे तक फोरलेन जाम रहा।
स्थानीय लोगों ने क्या बताया?
स्थानीय लोगों ने बताया कि फोरलेन पर तेज गति से जा रहे कंटेनर का टायर फट गया। घने कोहरे के कारण कार चला रहे अनुपम को संभलने का मौका नहीं मिला और उनकी गाड़ी कंटेनर से जा टकरा गई। अचानक हुए इस टक्कर के बाद पीछे से तेज गति से आ रही अन्य गाड़ियां भी एक-दूसरे से टकरा गई। कंटेनर बेगूसराय से पटना आ रहा था. यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार चला रहे अनुपम का सिर धड़ से अलग हो गया। उनके शव को गाड़ी से गैस कटर से काट कर निकाला गया।

See also  गुस्साए हाथी ने बोकारो में महिला को कुचलकर मार डाला; 2 घायल

केसी त्यागी की जेडीयू से होगी छुट्टी, JDU प्रवक्ता ने क्लीयर किया स्टेंड
कल फरीदाबाद में अनुपम की बैंक में थी ज्वाइनिंग
जानकारी के मुताबिक, एयरफोर्स से सेवानिवृत हुए बांका के रजौन के रहने वाले अनुपम की हाल में फरीदाबाद के कैनरा बैंक में नौकरी लगी थी। उन्हें सोमवार को बैंक में ज्वाइनिंग देनी थी, जिसके लिए वह अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ कार से फरीदाबाद जा रहे थे, लेकिन इस हादसे ने परिवार की खुशियां छीन ली।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now