झारखंड में नगर पंचायत चुनाव 2026: अध्यक्ष पद के आरक्षण की अधिसूचना जारी

Jharkhand Municipal Council Elections 2026: Notification issued regarding reservation of the chairperson's post.

रांची: झारखंड राज्य निर्वाचन आयोग ने नगर पंचायत आम निर्वाचन 2026 को लेकर बड़ा कदम उठाते हुए अध्यक्ष पदों के आरक्षण एवं आवंटन से संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है। यह अधिसूचना 8 जनवरी 2026 को जारी की गई, जिसे 9 जनवरी 2026 को झारखंड गजट (असाधारण अंक) में प्रकाशित किया गया।

अधिसूचना के अनुसार, झारखंड नगरपालिका अधिनियम 2011 की धारा 27 एवं झारखंड नगरपालिका निर्वाचन एवं चुनाव याचिका नियमावली 2012 के नियम 9 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए राज्य के विभिन्न नगर पंचायतों में अध्यक्ष पदों के लिए आरक्षण तय किया गया है।

19 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पदों का आरक्षण घोषित

प्रकाशित प्रपत्र–3 के अनुसार राज्य की 19 नगर पंचायतों के अध्यक्ष पदों के लिए आरक्षण निर्धारित किया गया है। इनमें अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग, अत्यंत पिछड़ा वर्ग और अनारक्षित श्रेणियों के साथ महिला आरक्षण भी शामिल है।

गिरिडीह, गढ़वा, दुमका, जामताड़ा, साहिबगंज, पूर्वी सिंहभूम सहित कई जिलों की नगर पंचायतों में महिला आरक्षित अध्यक्ष पद निर्धारित किए गए हैं। वहीं खूंटी, लातेहार, गोड्डा, रांची जैसे आदिवासी बहुल जिलों में अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षण दिया गया है।

चुनावी प्रक्रिया को मिलेगी गति

राज्य निर्वाचन आयोग का कहना है कि इस अधिसूचना के जारी होने से नगर पंचायत चुनाव की प्रक्रिया को गति मिलेगी और राजनीतिक दलों के साथ-साथ संभावित उम्मीदवारों को अपनी तैयारी का स्पष्ट अवसर मिलेगा। हांलाकि चुनाव दलगत आधार पर नहीं है ।

क्रमनिर्वाचन क्षेत्र (संख्या/नाम)आरक्षण श्रेणी
1गढ़वा@01 – श्री बंशीधर नगर नगर पंचायतअनारक्षित (महिला)
2गढ़वा@02 – मझिआंव नगर पंचायतअनारक्षित
3पलामू@03 – हुसैनाबाद नगर पंचायतअनुसूचित जाति
4पलामू@04 – हरिहरगंज नगर पंचायतअनुसूचित जाति (महिला)
5पलामू@05 – छतरपुर नगर पंचायतअनारक्षित
6लातेहार@06 – लातेहार नगर पंचायतअनुसूचित जनजाति
7कोडरमा@07 – कोडरमा नगर पंचायतअनारक्षित
8कोडरमा@08 – डोमचांच नगर पंचायतपिछड़ा वर्ग–II
9गिरिडीह@09 – बड़किसरैया नगर पंचायतअनारक्षित (महिला)
10गिरिडीह@10 – धनवार नगर पंचायतअनारक्षित
11गोड्डा@11 – महागामा नगर पंचायतअनुसूचित जनजाति
12साहिबगंज@12 – राजमहल नगर पंचायतअत्यंत पिछड़ा वर्ग–I
13साहिबगंज@13 – बरहरवा नगर पंचायतअनारक्षित (महिला)
14दुमका@14 – बासुकीनाथ नगर पंचायतअनारक्षित (महिला)
15जामताड़ा@15 – जामताड़ा नगर पंचायतअनारक्षित (महिला)
16रांची@16 – बुंडू नगर पंचायतअनुसूचित जनजाति
17खूंटी@17 – खूंटी नगर पंचायतअनुसूचित जनजाति (महिला)
18सरायकेला–खरसावां@18 – सरायकेला नगर पंचायतअनारक्षित
19पूर्वी सिंहभूम@19 – चाकुलिया नगर पंचायतअनुसूचित जनजाति (महिला)
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now