बिहार में जेडीयू सांसद और विधायक से मांगी गई रंगदारी, नहीं देने पर हत्या की दी गई धमकी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 8, 2025

बिहार में जेडीयू सांसद और विधायक से मांगी गई रंगदारी, नहीं देने पर हत्या की दी गई धमकी

पटनाः बिहार में नई सरकार गठन के बाद सत्तारूढ़ जेडीयू के सांसद और विधायक से रंगदारी की मांग की गई है। सीवान से जेडीयू सांसद विजय लक्ष्मी देवी और बड़हरिया से जेडीयू विधायक इंद्रदेव सिंह पटेल से 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। रंगदारी नहीं देने पर दोनों नेताओं को जान से मारने की धमकी दी गई है।

बिहार-झारखंड में कड़ाके की ठंड, 3.5 पहुंचा गुमला में तापमान, जानिये आज कैसा रहेगा मौसम
रंगदारी की धमकी के बाद सांसद के प्रतिनिधि और विधायक ने संबंधित थानों में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है। आवेदन मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करने का दावा किया है।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कॉल करने वालों की पहचान की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। प्रारंभिक जांच में यह मामला असामाजिक तत्वों की हरकत माना जा रहा है। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

See also  रामगढ़-बोकारो रोड़ NH-23 पर बस और ऑटो के बीच भीषण टक्कर, दो की मौत, आधा दर्जन यात्री घायल

बिहार में करोड़पति उठा रहे हैं फ्री राशन का मजा, आधार कार्ड से हुआ खुलासा, 11000 से अधिक को भेजा गया नोटिस
बता दें कि बिहार में नई सरकार के गठन के बाद एनडीए सरकार लगातार दावा कर रही है कि बिहार को अपराध मुक्त बनाने के लिए सख्त एक्शन लिया जा रहा है। इस बार गृह विभाग का जिम्मा डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के पास है। गृहमंत्री लगातार पुलिस अधिकारियों के साथ बैठकें कर रहे हैं। इस बीच सत्ताधारी दल के दो नेताओं को धमकी मिलना सरकार को सीधी चुनौती माना जा रहा है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now