ग्रामीणों की आय बढ़ा रही सरकार, मंत्री दीपिका सिंह बोलीं- ‘पलायन के लिए नहीं होना पड़ेगा मजबूर’

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 29, 2025

Deepika-Singh

ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य किसानों, महिलाओं और ग्रामीण युवाओं की आय बढ़ाकर उन्हें आत्मनिर्भर, सक्षम और सशक्त बनाना है, जिससे गांव के लोगों को बेहतर अवसरों की तलाश में शहरों की ओर पलायन होने के लिए मजबूर न होना पड़े।

इसके लिए विभाग की ओर से मनरेगा सहित अन्य योजनाएं चलाई जा रही हैं, ताकि गांव की महिलाएं और किसान आर्थिक रूप से मजबूत हो सके। मंत्री दीपिका पांडेय सिंह बीएनआर होटल में टाटा ट्रस्ट के सीनी कनक्लेव में झारखंड के लखपति किसान कार्यक्रम में लोगों को संबोधित कर रहीं थी।

डीएसपी राधा प्रेम किशोर सहित 9 अधिकारी बन गए IPS, नोटिफिकेशन जारी

उन्होंने कहा कि महिला समूह और किसान उत्पादक संघ के माध्यम से खनन प्रभावित क्षेत्रों में आजीविका के नए अवसर सृजित किए जा रहे हैं, जिससे स्थानीय समुदाय को लाभ मिल सके।राज्य सरकार में विस्थापन की समस्या है, इसको लेकर राज्य सरकार ने अब विस्थापन आयोग का गठन किया है, ताकि खनन करने वाली कंपनियों पर विस्थापितों की जिम्मेदारी सुनिश्चित की जा सके।

See also  हिम्मत की दाद देता हूं, पूर्व पुलिस कमिश्नर ने की CJI गवई पर जूता फेंकने वाले राकेश किशोर की तारीफ

उन्होंने कहा कि सीनी के सहयोग से कई क्षेत्रों में अच्छा काम किया जा रहा है। इसके जरिए महिलाओं का समूह आगे बढ़ रहा है। इस दौरान मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने सीनी के ओर से लखपति किसान की पत्रिका का विमोचन किया इस दौरान मंत्री ने अपने क्षेत्र में अच्छा करने वाले किसानों को भी सम्मानित किया।

रांची में IND vs SA मैच का क्रेज: सभी बड़े होटल हाउसफुल, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

प्रोडेक्ट की गुणवत्ता बनाए रखना जरूरी: कृषि निदेशक

इस दौरान कृषि निदेशक भोर सिंह यादव ने कहा कि किसान उत्पादक संघ को अपने उत्पाद को गुणवत्ता को हमेशा बरकरार रखना चाहिए, ताकि लोगों का विश्वास कायम रहे। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं को बारे में बताते हुए कहा कि सरकार बीज पर 50 प्रतिशत अनुदान, मिलेट्स मिशन में प्रोत्साहन राशि सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध करा रही हैं। किसानों को इसका लाभ उठाना चाहिए।

कृषि विभाग के विशेष सचिव प्रदीप कुमार हजारी ने कहा कि हमें अपनी सोच में बदलाव लाना हो, तभी हम व्यवसाय कर पाएंगे।सरकार किसानों के लिए कई योजनाएं चला रही हैं। इसका लाभ उठाते हुए ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाया जा सकता है। इस दौरान सीनी के गणेशन, श्रीशेंदु, अश्विनी कुमार, गरिमा सहित अन्य पदाधिकारी और किसान मौजूद रहे।

See also  गर्लफ्रेंड की हो रही थी किसी और से शादी, लड़के अश्लील वीडियो वायरल कर तुड़वा दी

रात में अचानक गायब हो जाती है पत्नी, पूछने पर देती धमकी, युवक ने लगाई एसएसपी से गुहार

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now