कांग्रेस का दावा: बिहार में 50-55 लाख वोटर ट्रेन से लाए, एक पर 5 हजार खर्च

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 17, 2025

बिहार में 2-3 चरणों में हो सकता है विधानसभा चुनाव, दिवाली-छठ को देखते हुए तय होगी तारीख, चुनाव आयोग इस महीने करेगी दौरा

झारखंड प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अतुल लोढ़े ने बिहार चुनाव परिणाम और देश के अन्य राज्यों के चुनावों में परिणाम पर आधारित सवालों का जवाब देते हुए कहा कि 50-55 लाख लोग ट्रेन से लाए गए।

एक-एक व्यक्ति पर 4-5 हजार रुपये खर्च किए गए। बहुत सारी चीजें चुनाव में सबकी आंखों के सामने है। महाराष्ट्र चुनाव के पूर्व हम लोग केंद्रीय चुनाव आयोग से मिलने गए थे और उनसे डुप्लीकेट वोटरों का नाम काटने का आग्रह किया।

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नाम पर कर्नाटक के डिप्टी सीएम को किया फर्जी कॉल, बोला बीबी से बात कराओ

लेकिन आयोग के अध्यक्ष हमपर ही भड़क गए। कानून की धमकी देकर हमें चुप कराने की कोशिश की। जब हमने बताया कि मैं खुद वकील हूं तो वे बिफर गए और हम जो विज्ञप्ति लेकर गए थे, उसे छीन लिया। फोटो खिंचवाने के लिए भी तैयार नहीं हुए। यह एक उदाहरण है कि चुनाव आयोग कैसे काम करता है।

See also  बीजेपी विधायक दल के नेता का चयन आज, भूपेंद्र यादव और के लक्ष्मण पर्यवेक्षक बनकर आएंगे

बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को प्रचंड बहुमत मिली है। एनडीए को 202 सीट मिली है, वहीं गठबंधन बहुत कम सीटों पर सिमट गया है। जिसमें राजद और कांग्रेस को बहुत बड़ा नुकसान झेलना पड़ा है। इसका असर अब लालू यादव के परिवार पर पड़ रहा है।

हजारीबाग के ज्वेलरी शॉप में लाखों की लूट, बाइक सवार अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now