हेमंत सोरेन ने हाईकोर्ट के जस्टिस रोंगोन मुखोपाध्याय की माता के निधन पर जताया शोक, आवाज जाकर दी श्रद्धांजलि

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 4, 2025

रांचीः मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति  रोंगोन मुखोपाध्याय के आवास पहुंचकर स्मृति -शेष उनकी माता रीना मुखर्जी जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया तथा पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

WhatsApp Image 2025 11 04 at 17.16.29 scaled

मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने आज झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति श्री रोंगोन मुखोपाध्याय के डोरंडा, रांची स्थित आवास पहुंचकर उनकी माता स्मृति -शेष रीना मुखर्जी जी के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया। मुख्यमंत्री ने परिवारजनों से मुलाकात की और इस दुखद घड़ी में उनका ढांढस बंधाया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक-संतप्त परिजनों को धैर्य एवं शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय रीना मुखर्जी जी के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

See also  बीजेपी प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने हेमंत सोरेन पर किया अटैक, अध्यक्ष बनने पर लगाया परिवारवाद का आरोप
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now