रांची में चौपाटी रेस्टोरेंट के मालिक की गोली मारकर हत्या, वेज की जगह नॉनवेज बिरियानी देने पर हुआ था विवाद

खूंटी में फायरिंग, लाइनमैन को अपराधियों ने मारी गोली, रीढ़ में फंसी गोली, हालत नाजुक

रांचीः राजधानी रांची के कांके रोड़ स्थित चौपाटी रेस्टोरेंट के मालिक 50 वर्षीय विजय नाग की शनिवार रात को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी। उन्हें आनन-फानन में रिम्स ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना शनिवार रात करीब 11.45 बजे की है।

PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप सहित 20 पर ED दायर की चार्जशीट, 20 करोड़ घोटाले का आरोप
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रात करीब 11.45 बजे रेस्टूरेंट बंद करने की तैयारी चल रही थी। तभी बाइक से एक युवक आया। उसने बिरियानी की मांग की। विजय नाग ने कहा कि अब रेस्टूरेंट बंद हो रहा है। बिरियानी अब नहीं मिलेगा। इसी बात को लेकर उसके साथ विजय नाग की कहा-सुनी हुई। तभी युवक ने पिस्टल निकालकर विजय को गोली मार दी। गोली उनकी छाती में लगी। फिर बाइक से अपराधी फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद कांके थाना प्रभारी, ग्रामीण एसपी सहित अन्य पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। पूरे शहर में चेकिंग अभियान शुरू कर दिया गया। लेकिन हत्यारे का पता नहीं चल पाया।

See also  विनय चौबे थे शराब घोटाला के मास्टरमाइंड, घूस में दिये गए 50 करोड़, गिरफ्तार कारोबारी सिद्धार्थ सिंघानिया ने किया खुलासा

बिहार चुनाव में बचे मात्र 20 दिन, महागठबंधन में तेजस्वी के सीएम फेस पर अब भी संशय; सीट पर कलह

कुछ प्रत्यक्षदर्शियों और परिजनों का कहना है कि घटना के समय विजय नाग होटल के एक टेबल पर खाना खा रहे थे, इसी दौरान अपराधियों ने गोली मार दी। घटना के बाद अपराधी पिठोरिया की ओर भाग निकले। विजय नाग कांके थाना क्षेत्र के भिटठा के रहने वाले थे। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि एक व्यक्ति कुछ देर पहले होटल आया था। उसने होटल संचालक से एक प्लेट वेज बिरियानी घर ले जाने के लिए मांगा। होटल से बिरियानी मिनने के बाद युवक वहां से आया था। उसने संचालक से एक प्लेट वेज बिरयानी घर मांगा। होटल से बिरयानी मिलने के बाद युवक वहां से चला गया। उसने घर पहुंचने पर जब पैकेट खोला, तो उसने वेज की जगह नॉनवेज बिरियानी दिया हुआ पाया। इसके बाद युवक सफेद रंग की कार से तीन-चार साथियों के साथ वापस होटल पहुंचा। उस वक्त होटल संचालक विजय नाग होटल के टेबल पर बैठकर खाना खा रहे थे। इसके बाद युवक चिल्लाने लगा कि किसने हमें नॉन वेज बिरयानी थमाया। खानसामा को बुलाओ। यह सुनकर होटल का खानसामा पीछे के रास्ते से भाग गया। वहीं गुस्से में एक युवक ने होटल संचालक विजय नाग के सीने में गोली मार दी। इसके बाद अपराधी पिठोरिया की ओर सफेद कार से भाग गये।
चार दिन पहले बुधवार को कटहल मोड़ के पास भी तीन अपराधियों ने सीमेंट-छड़ कारोबारी राधेश्याम साहू को दुकान में घुसकर 5 गोली मारी थी। उनका अभी इलाज चल रहा है। अभी तक अपराधियों का कोई सुराग नहीं मिला है।

See also  पुल निर्माण कार्य में लगी कंपनी के साइट पर अपराधियों ने किया हमला, कई वाहनों को क्षतिग्रस्त कर की आग लगाने की कोशिश

इंडिया गठबंधन से अलग हुई JMM, बिहार विधानसभा चुनाव में 6 सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार, हेमंत-कल्पना करेंगे प्रचार
चार दिन पहले बुधवार को कटहल मोड़ के पास भी तीन अपराधियों ने सीमेंट-छड़ कारोबारी राधेश्याम साहू को दुकान में घुसकर 5 गोली मारी थी। उनका अभी इलाज चल रहा है। अभी तक अपराधियों का कोई सुराग नहीं मिला है।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now