हजारीबाग सेंट्रल जेल का जेलर सस्पेंड, आईजी के आदेश पर दिनेश वर्मा पर कार्रवाई

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 8, 2025

हजारीबाग सेंट्रल जेल का जेलर सस्पेंड, आईजी के आदेश पर दिनेश वर्मा पर कार्रवाई

डेस्कः झारखंड के हजारीबाग सेंट्रल जेल में बड़ी कार्रवाई हुई है। जेल आईजी के आदेश पर जेलर दिनेश वर्मा को सस्पेंड कर दिया गया। प्रारंभिक जांच के आधार पर की गई कार्रवाई से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है और कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं।

हजारीबाग भूमि घोटाला की आरोपी CO अलका कुमारी बनी सरकारी गवाह, ACB ने चतरा से किया था गिरफ्तार
जेल प्रशासन की ओर से जेलर दिनेश वर्मा के निलंबन के कारणों की आधिकारिक तौर पर कोई पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन माना जा रहा है, कि यह कार्रवाई प्रारंभिक जांच के आधार पर की गई है, और मामले की विस्तृत जांच अभी भी जारी है। जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा।गौरतलब है कि हजारीबाग सेंट्रल जेल में इन दिनों कई ऐसे कैदी बंद हैं जो विभिन्न मामलों में गिरफ्तार हुए हैं।

See also  अभिषेक बनर्जी के साथ सयाली घोष का फ्लैट, BJP के आरोप पर आया TMC सांसद का जवाब
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now