डेस्कः अहमदाबाद टेस्ट में मेहमान वेस्टइंडीज की करारी हार हुई है। भारत ने वेस्टइंडीज को पारी और 140 रनों से हरा दिया। टेस्ट मैच तीसरे दिन ही खत्म हो गया और भारत ने 31 सालों से अपना रिकार्ड बरकरार रखा है। इस मैच में भारत की ओर से तीन बल्लेबाजों ने शतक लगाया, वहीं वेस्टइंडीज के बल्लेबाज एक अर्द्धशतक भी नहीं लगा सके।
रोहित शर्मा की कप्तानी में विराट कोहली की वापसी; AUS दौरे के लिए ऐसी होगी भारतीय टीम!
भारत की ओर से रविंद्र जडेजा ने ऑलराउंडर प्रदर्शन किया। मैच की पहली पारी में जडेजा ने शतक लगाया और दूसरी पारी में चार विकेट झटके। भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में 5 विकेट पर 448 रनों के स्कोर पर घोषित कर दी। भारतीय टीम को पहली पारी के आधार पर 286 रनों की लीड मिली। वहीं वेस्टइंडीज की पहली पारी 162 रनों पर सिमट गई थी।
झारखंड के चक्रधरपुर में दुर्गा पूजा विसर्जन के दौरान चाकूबाजी, युवकों की भीड़ ने किया हमला, 7 घायल, देखिये LIVE वीडियो
दूसरी पारी में भी वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों का प्रदर्शन निराशानजक रहा. 50 रनों के अंदर ही मेहमान टीम के पांच विकेट गिर गए। रवींद्र जडेजा ने जॉन कैम्पबेल (14 रन), ब्रैंडन किंग (5 रन) और शाई होप (1 रन) को चलता किया। वहीं मोहम्मद सिराज ने तेजनारायण चंद्रपॉल (8 रन) को पवेलियन भेजा। चाइनामैन कुलदीप यादव ने कप्तान रोस्टन चेज को सस्ते में आउट किया पांच विकेट गिरने के बाद एलिक अथानाज और जस्टिन ग्रीव्स ने मिलकर 46 रनों की साझेदारी की।इस पार्टनरशिप के टूटने के बाद भारत की जीत महज औपचारिकता थी। दूसरी पारी में रवींद्र जडेजा ने चार विकेट झटके. वहीं मोहम्मद सिराज को तीन सफलताएं हासिल हुई। कुलदीप यादव ने दो और वॉशिंगटन सुंदर ने एक विकेट लिए।
भारत की पहली पारी: राहुल-जुरेल-जडेजा के शतक
भारत की पहली पारी में केएल राहुल, ध्रुव जुरेल और रवींद्र जडेजा ने शतकीय योगदान दिया। सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने 197 गेंदों का सामना करते हुए 100 रन बनाए, जिसमें 12 चौके शामिल रहे। ये राहुल का टेस्ट में 11वां शतक रहा। वहीं घर पर ये उनका दूसरा टेस्ट शतक था। ध्रुव जुरेल ने 15 चौके और तीन छक्के की मदद से 210 गेंदों पर 125 रन बनाए। जबकि जडेजा ने 6 चौके और 5 छक्के की मदद से 176 गेंदों पर नाबाद 104 रन बनाए। जुरेल के टेस्ट करियर का ये पहला और जडेजा के टेस्ट करियर छठा शतक रहा। वेस्टइंडीज की ओर से रोस्टन चेज ने दो विकेट चटकाए।




