बिहार में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल, 3 IPS और 51 DSP का हुआ तबादला

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 3, 2025

बिहार में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल, 3 IPS और 51 DSP का हुआ तबादला

पटनाः बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल का दौर जारी है। शुक्रवार को राज्य के तीन आईपीएस अधिकारियों समेत 51 डीएसपी का तबादला किया गया है। बिहार सरकार के गृह विभाग ने इसको लेकर अधिसूचना जारी कर दी है।

Bihar में चुनाव से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 7 सीनियर IAS अधिकारियों का तबादला
बिहार सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा के 2010 बैच के आईपीएस अधिकारी हिमांशु शंकर त्रिवेदी को नागरिक सुरक्षा का एसपी सह सहायक निदेशक के पद पर तैनात किया है। वह पहले बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-11 जमुई में समादेष्टा के पद पर तैनात थे।वहीं भारतीय पुलिस सेवा के 2012 बैच के आईपीएस अधिकारी अशोक कुमार सिंह, जो बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (महिला) सासाराम के समादेष्टा के पद पर तैनात थे, उन्हें बिहार मानवाधिकार आयोग का एसपी बनाया गया है जबकि भारतीय पुलिस सेवा के 2018 बैच के आईपीएस अधिकारी रविश कुमार को बिहार पुलिस मुख्यालय, पटना के एसपी (कार्मिक-2) के पद पर तैनात किया गया है। वह पहले सिपाही प्रशिक्षण विद्यालय, नाथनगर में एसपी के पद पर तैनात थे।

See also  जीविका दीदीयों सरकारी कर्मचारी का मिलेगा दर्जा, तेजस्वी यादव का बड़ा चुनावी वायदा

1

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश कैबिनेट ने बनाया रिकार्ड, 129 प्रस्तावों पर लगाई मुहर
देखिये DSP के तबादले की लिस्ट

234567

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now