- Advertisement -

बिहार में SIR में फिर मिली गड़बड़ी, हिंदुओं के घर में मुस्लिम वोटर

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 3, 2025

बिहार में SIR में फिर मिली गड़बड़ी, हिंदुओं के घर में मुस्लिम वोटर

पटनाः बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले एसआईआर में कई खामियां मिल रही है। गड़बड़ी का ताजा मामला मुजफ्फरपुर जिले से आया है। चुनाव आयोग की ओर से जारी सूची में कई ऐसी गलतियां मिल रही है जिसको लेकर भारी बवाल मचा हुआ है। मुजफ्फरपुर जिले में एक ऐसे गांव में मुस्लिम वोटर का नाम सूची में था, जहां कभी मुस्लिम समाज का कोई सदस्य नहीं रहा है। यह गांव मुजफ्फरपुर के सकरा प्रखंड में है। चुनाव आयोग की ओर से जारी वोटर लिस्ट में हिंदू परिवार के घर में मुस्लिम वोटर का नाम दर्ज है। लोगों का कहना है कि आपत्ति के बाद भी वोटर लिस्ट में किसी प्रकार का सुधार नहीं किया गया है। फिलहाल एक बार फिर मामला सामने आने के बाद जिला प्रशासन हरकत में आ गया है।

बिहार की 25 लाख महिलाओं के खाते में आज आएंगे 10-10 हजार, 2500 करोड़ ट्रांसफर करेंगे नीतीश कुमार
मुजफ्फरपुर के सकरा के कटेसर पंचायत का मामला
मुजफ्फरपुर जिले के सकरा विधानसभा क्षेत्र के कटेसर पंचायत के मोहनपुर गांव में एक हिंदू परिवार के साथ मकान में मुस्लिम वोटर का नाम दर्ज है। ऐसा एक घर नहीं कई हिंदूओं के घरों में मुस्लिम वोटरों के नाम जोड़ दिया गया हैं। ग्रामीणों का दावा है कि गांव में एक भी मुस्लिम परिवार नहीं रहता है। मतदाता पुनः निरीक्षण के दौरान इस बात की शिकायत की गयी थी, लेकिन फाइनल सूची जारी होने के बाद भी मुस्लिम वोटरों के नाम नहीं हटाए गए हैं। मतदाता सूची में इतनी भारी गड़बड़ी बता रही है कि काम सही से नहीं हुआ है। हिंदू परिवारों में मुस्लिम मतदाताओं का नाम आने के बाद मामला तूल पकड़ लिया है।

See also  रांची में पंडरा बाजार समिति की दुकानों में नहीं बनेगा स्ट्रांग रूम, हाई कोर्ट ने कहा- नया विकल्प तलाशे सरकार

पटना में तेज बारिश के कारण दहन से पहले रावण का सिर टूट कर गिरा, गांधी मैदान होना था पुतला दहन, देखिये VIDEO
कटेसर के मोहनपुर में हिंदुओं के घर से मुस्लिम वोटर
चुनाव आयोग की ओर से जारी वोटर लिस्ट में कटेसर पंचायत के मोहनपुर वार्ड 5 और 6 में कई मुस्लिम मतदाताओं के नाम दर्ज हैं। मोहनपुर वार्ड संख्या 6 भूमिहारों का घर है, यहां किरायेदार के रूप में भी कोई मुस्लिम नहीं रहता है, लेकिन वोटर लिस्ट में कई मुस्लिम नाम दर्ज हैं। वोटर लिस्ट में इस गांव के निवासी सत्यनारायण गिरी के घर में एक मुस्लिम वोटर दिख रहा है। पत्रकारों से बात करते हुए सत्यनारायण गिरी कहते हैं,” मेरे मकान संख्या 67 में मेरे परिवार के अलावा कोई नहीं रहता है। मेरे पड़ोसी महेश्वर ठाकुर जैसे कई ऐसे परिवार हैं जिनका घर वर्षों से बंद है, लेकिन इन तमाम घरों में मुस्लिम मतदाताओं का नाम दिख रहा है।”

See also  शराब घोटाला में IAS मनोज कुमार से पूछताछ, ACB ने मुकेश कुमार को आज किया तलब
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now