CBSE ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 17 फरवरी से शुरू हो सकते है एग्जाम

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 24, 2025

CBSE ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 17 फरवरी से शुरू हो सकते है एग्जाम

डेस्कः केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से कक्षा 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 की डेटशीट जारी कर दी गई है। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र अधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर डेटशीट चेक कर सकते हैं। सीबीएसई 10वीं 12वीं दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं 17 फरवरी 2026 से शुरू होंगी। कक्षा 10वीं की परीक्षा 9 मार्च 2026 को और 12वीं की परीक्षा 9 अप्रैल, 2026 को समाप्त होगी। कक्षा 10वीं 12वीं की परीक्षा सुबह 10.30 बजे से शुरू होगी और दोपहर 1.30 बजे खत्म होगी।

Screenshot 2025 09 24 191631 1758721698818 1758721703619

पहलगाम हमले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, आतंकियों का मददगार टीचर हुआ अरेस्ट
सीबीएसई की ओर से कक्षा 10वीं की मेंस बोर्ड परीक्षा के साथ-साथ सेकेंड बोर्ड परीक्षा की डेटशीट भी जारी की गई है। कक्षा 10वीं की सेकेंड बोर्ड परीक्षा 15 मई 2026 से शुरू होंगी। अंतिम परीक्षा का आयोजन 1 जून 2026 को किया जाएगा।कक्षा 10वीं की पहली परीक्षा मैथेमेटिक्स स्टैंडर्ड/मैथेमेटिक्स बेसिक विषय की होगी। वहीं, 9 मार्च को अंतिम परीक्षा तेलुगु, अरबी, फारसी, नेपाली, रूसी, कार्नेटिक म्यूजिक, हिन्दुस्तानी म्यूजिक आदि विषयों की होगी।
कक्षा 12वीं की पहली परीक्षा बायोटेक्नोलॉजी/एंटरप्रेन्योरशिप/शॉर्टहैंड (इंग्लिश)/शॉर्टहैंड (हिंदी) विषय की होगी। वहीं, अंतिम परीक्षा 9 अप्रैल 2026 को संस्कृत कोर/मल्टी मीडिया/डेटा साइंस विषय की होगी।
कक्षा 10वीं की मेंस बोर्ड परीक्षा में 2 महीने से अधिक समय दिया गया है। जिससे छात्र आसानी से सेकेंड परीक्षा की तैयारी कर सकें।

See also  ईद के मौके पर रांची की सड़क पर दिखा फिलिस्तीन का झंडा, पुलिस मामले की जांच में जुटी

स्वामी चैतन्यानंद के खिलाफ 17 छात्राओं ने की शिकायत, अश्लील मैसेज भेजा, शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की
CBSE Board Exams Datesheet 2025: सीबीएसई बोर्ड डेटशीट 2025 कैसे डाउनलोड करें-
1. सबसे पहले आपको ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जाना होगा।
2. इसके बाद आपको Latest @ CBSE सेक्शन में जाना होगा।
3. अब आपको डेटशीट लिंक पर क्लिक करना होगा।
4. इसके बाद आपको कक्षा 10वीं या 12वीं टाईम टेबल लिंक पर क्लिक करना होगा।
5. अब आपकी स्क्रीन पर डेटशीट ओपन हो जाएगी।
6. अब आप सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं या 12वीं डेटशीट को डाउनलोड कर लीजिए।
7. परीक्षा के लिए डेटशीट का प्रिंट आउट निकाल लीजिए।
यहां देखें सीबीएसई बोर्ड परीक्षा का पूरा शेड्यूल-
सीबीएसई 10वीं और 12वीं बोर्ड एग्जाम की डेटशीट को आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर भी जारी किया गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now