सीवान के चर्चित खान ब्रदर्स में रईस खान हुआ गिरफ्तार, चिराग पासवान की पार्टी से चुनाव लड़ने की हो रही थी तैयारी

सीवान के चर्चित खान ब्रदर्स में रईस खान हुआ गिरफ्तार, चिराग पासवान की पार्टी से चुनाव लड़ने की हो रही थी तैयारी

डेस्कः सीवान के ग्यासपुर में रविवार को चर्चित खान बदर्स के घर पुलिस ने छापेमारी की। इस छापेमारी के बाद चिराग पासवान के करीबी माने जाने वाले रईस खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। भारी संख्या में आये पुलिस बल ने सिसवन थाना क्षेत्र के ग्यासपुर गांव में रईस खान के घर तलाशी शुरू की। तलाशी के बाद पुलिस ने विधानपरिषद चुनाव के प्रत्याशी रहे LJP(R) के नेता रईस खान को गिरफ्तार किया।

रोहिणी आचार्य का सोशल मीडिया अकाउंट 8 घंटे तक रहा लॉक, अनलॉक होने के बाद पोस्ट हुआ गायब
बताया जाता है कि रईस खान के घर अहले सुबह करीब 9 बजे के आस पास भारी संख्या में पुलिस फोर्स पहुंची और करीब 2 घंटे छापेमारी चली। वहीं पुलिस ने घर के एक एक कोने की तलाशी ली गई। वहीं जब इस पूरे मामले में सिसवन थानाध्यक्ष से बात करने की कोशिश की गई तो उनका मोबाइल स्विच ऑफ मिला।

See also  बिहार के सिवान में दिनदहाड़े पति-पत्नी की हत्या, बेटी को चाकू मारकर किया घायल

तेजस्वी यादव की सभा में भी पीएम मोदी को मां की गाली? भाजपा विधायक ने शेयर किया वीडियो
गौरतलब है कि सिवान ग्यासपुर निवासी खान ब्रदर्स के नाम मशहूर रईस खान और अयूब खान लोजपा नेता चिराग पासवान के करीबी हैं। कुछ महीने पहले ही वो पार्टी में शामिल हुए थे। रघुनाथपुर विधानसभा से रईस खान लोजपा से दावेदारी कर रहे हैं, वहीं आरजेडी से ओसामा शहाब चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे हैं।

बिहार विधानसभा चुनाव में सीट शेयरिंग पर BJP-JDU में डील पक्की, अब चिराग-मांझी से होगी बात; जानें कब होगा ऐलान
बता दें कि एमएलसी चुनाव के दौरान रईस खान पर गोलीबारी की घटना हुई थी। इस गोलीबारी की घटना में ओसामा शहाब को नामजद अभियुक्त बनाया गया था। दोनों गुटों के बीच विवाद की खाई गहरी है। दोनों एक दूसरे पर कई आरोप मढ़ चुके हैं। सीवान की राजनीति में इनका खासा प्रभाव देखा जाता है।रईस खान के घर छापेमारी के मामले पर सारण डीआईजी नीलेश कुमार ने कहा है कि हथियार और आपत्तिजनक सामाना की सूचना पर छापेमारी की गई थी। छापेमारी के दौरान हथियार और कारतूस मिले है। रईस खान के साथ चार लोगों को पकड़ा गया है। बरामद हथियारों के संबंध में जांच की जा रही है, आशंका जताई जा रही है कि जिन हथियारों का इस्तेमाल हुआ है वो हत्या के दौरान लूटी गई हथियार हो सकती है।

See also  JDU के पूर्व बाहुबली विधायक सुनील पांडे अपने बेटे संदीप के साथ BJP में हुए शामिल
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now