झारखंड के खूंटी में मां के सामने नाबालिग बेटी की हत्या, लिवइन में रहने वाले युवक पर हत्या का आरोप

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 20, 2025

झारखंड के खूंटी में मां के सामने नाबालिग बेटी की हत्या, लिवइन में रहने वाले युवक पर हत्या का आरोप

डेस्कः झारखंड के खूंटी में नाबालिग बेटी की मां के सामने चाकू से गोदकर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया है। खूंटी के तपकरा थाना क्षेत्र में हुई इस घटना की जांच पुलिस ने शुरू कर दिया है।

दुमका में डबल मर्डर से सनसनी, रात के अंधेरे में नानी और नातिन की धारदार हथियार से हत्या
आरोपी के साथ लिवइन में रह चुकी थी लड़की
सर्किल इंस्पेक्टर ने बताया कि लापुंग के मालगो गांव निवासी आरोपी प्रेमचंद साहू और नाबालिग लड़की के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। दो साल पहले दोनों की फेसबुक के जरिए जान-पहचान हुई थी और फिर दोनों में दोस्ती हुई। बाद में यह दोस्ती प्रेम संबंध में तब्दील हो गई। उन्होंने बताया कि लड़की (मृतका) तीन महीने तक प्रेमचंद के घर पर लिवइन में रही थी। उसी दौरान प्रेमी द्वारा मारपीट और प्रताड़ना से तंग आकर वह 6 सितंबर को अपने गांव लौट आई थी।

See also  अमन साहू की एनकाउंटर पर बंटी बीजेपी, बाबूलाल ने दी शाबाशी तो चंपाई सोरेन ने कर दी सीबीआई जांच की मांग

लोहरदगा में लव मैरिज करने कोर्ट पहुंचे युवक पर पिटाई, प्रेमिका और दोस्तों पर भी हमला
आरोपी लड़की को जबरन ले जाना चाहता था
इधर, इस बात से नाराज प्रेमचंद शनिवार को बाइक से लड़की के घर पहुंचा और लड़की को अपने घर ले जाने की बात पर अड़ गया। लड़की को अपने साथ ले जाने और जबरदस्ती करता देख मां ने विरोध किया तो उन्हें मारने के लिए दौड़ाया। उसके पीछे उसकी बेटी भी दौड़ी। इस क्रम में लड़की आरोपी के पकड़ में आ गई और आरोपी ने चाकू निकालकर उसके सीने में चाकू गोदकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक फरार हो गया।इधर, आंखों के सामने बेटी की हत्या होने के बाद मां शोर मचाने लगी। आवाज सुनकर कुछ ग्रामीण मौके पर पहुंचे और जख्मी अवस्था में लड़की को तोरपा रेफरल अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने जांच कर लड़की को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

See also  पवन सिंह को काराकाट से निर्दलीय उतार बीजेपी ने उपेंद्र कुशवाहा को निबटा दिया !

बच्चों के अश्लील वीडियो बेचने का अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क, झारखंड CID ने बोकारो से दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
जल्द आरोपी की होगी गिरफ्तारीः सर्किल इंस्पेक्टर
तोरपा के सर्किल इंस्पेक्टर अशोक सिंह ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह खुलासा हुआ है कि आरोपी और लड़की के बीच दो वर्षों से प्रेम संबंध था। घरेलू विवाद के बाद नाबालिग लड़की अपने गांव पहुंची थी। जबरन अपने साथ ले जाने का विरोध के कारण यह घटना घटी है। मृतका की मां के बयान पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now