- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

झारखंड में दो नाबालिग बहनों के शव कुएं से निकाला गया, आत्महत्या या अनहोनी को लेकर सस्पेंस

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 19, 2025

पाकुड़ में खेत में मिले दो शव, जहरीली शराब पीने से मौत होने की आशंका

डेस्कः झारखंड के गिरिडीह में दो नाबालिग बहनों की मौत को लेकर संस्पेंस बना हुआ है। सरिया के चिरुवां गांव में दो बहनों का शव कुएं से निकाला गया। स्थानीय लोग इसे आत्महत्या मान रहे है जबकि परिवार के लोगों का मानना है कि ये एक अनहोनी है, लापरवाही की वजह से दोनों कुएं में गिर गई और मौत हो गई। मृतक छात्राओं की पहचान 13 वर्षीय जाहिदा खातून, पिता तुफैल अहमद तथा 14 वर्षीय गुलवसा खातून, पिता मुख्तार अंसारी के रूप में हुई है। दोनों आपस में चेचेरी बहनें थीं और एक ही स्कूल में पढ़ती थीं।

डीजीपी अनुराग गुप्ता को एसीबी और सीआईडी के प्रभार से हटाया, IPS राकेश रंजन बने रांची के SSP
जानकारी के अनुसार, मंगलवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे दोनों छात्राएं स्कूल से घर के लिए निकलीं और सीधे गांव के खेत में स्थित कुएं की ओर चली गईं। थोड़ी देर बाद दोनों कुएं में कूद कर अपनी जान दे दी । आसपास मौजूद लोगों को जब पता चला तो शोर मचाया, लेकिन तब तक दोनों की डूबकर मौत हो चुकी थी। सूचना पाकर सरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शवों को बाहर निकाल पोस्टमार्टम हेतु बगोदर ट्रॉमा सेंटर भेज दिया। घटना के बाद पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया है।

See also  बिहार में शिक्षक बहाली में डोमिसाल होगा लागू, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का एलान

युवती को अश्लील तस्वीर भेजकर करता था ब्लैकमेल, रांची के स्पा सेंटर से पुलिस ने किया गिरफ्तार
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इधर, घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। किसी का कहना है कि दोनों बहनें कुएं के किनारे बैठकर आपस में बातें कर रही थीं और अचानक फिसलकर कुएं में गिर गईं, जबकि कुछ लोगों का मानना है कि दोनों ने खुदकुशी की है।

रांची के अरगोड़ा में होमगार्ड जवान की पिटाई, बीजेपी ऑफिस के पास हुआ जबदस्त हंगामा
क्या कहते हैं थाना प्रभारी
सरिया थाना प्रभारी आलोक सिंह ने कहा कि जो जानकारी मिल रही है उसके अनुसार, घटनास्थल पर तीन लड़कियां थी। इनमें से एक को इनदोनों ने घर भेज दिया। उसके बाद इन दोनों ने जान दे दी। मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सही कारण स्पष्ट हो पाएगा। इस दर्दनाक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। ग्रामीणों का कहना है कि दोनों बहनें हमेशा साथ रहती थीं और चंचल स्वभाव की थीं। अचानक हुई इस अनहोनी ने सभी को अचंभित कर दिया है। मृतका जाहिद के पिता मुम्बई में काम करते हैं जबकि गुलवसा के पिता कहीं दूसरी जगह मौलाना हैं। इधर, चिकित्सा प्रभारी डॉ बिनय कुमार ने दो लड़कियों के ट्रामा सेंटर में पोस्टमार्टम होने की बात बताई है।

See also  बिहार विधानसभा में 'बाप' शब्द को लेकर बवाल, सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायकों से नाराज होकर स्पीकर चले गए सदन से बाहर
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now