डेस्कः गुरुवार को नई दिल्ली के इंदिरा भवन में राहुल गांधी ने प्रेस कांफ्रेंस कर वोटर लिस्ट में फर्जीवाड़ा करने का आरोप लगाया। राहुल गांधी ने कथित वोट चोरी से जुड़े हुए नए सबूत दिये और कई गंभीर आरोप लगाए। राहुल गांधी ने कहा कि ये हाईड्रोजन बम नहीं है, हाईड्रोजन बम तो आने वाला है। उनके निशाने पर मुख्य चुनाव आयुक्त थे।
नीतीश कुमार ने छात्रों के लिए की बड़ी घोषणा, 20 से 25 साल के युवक-युवतियों को मिलेगी हर महीने 1000 रुपये की सहायता
राहुल गांधी ने कहा, ‘सबसे पहले तो यह वह H-बम नहीं है, असली H-बम अभी आने वाला है। यह तो बस एक और पड़ाव है, जिसके जरिए देश के युवाओं को दिखाया जा रहा है कि चुनावों में किस तरह गड़बड़ी की जा रही है।’ उन्होंने कहा, ‘मैं पुख्ता सबूतों के साथ अपनी बात कह रहा हूं। देश का दलित और ओबीसी इनके निशाने पर है। मुझे अपने देश और संविधान से प्यार है और मैं अपने संविधान की रक्षा करूंगा।’ राहुल ने दावा किया कि कर्नाटक के आलंद में 6018 वोट खत्म किए गए।
ऑपरेशन थिएटर में मरीज को बीच सर्जरी छोड़कर नर्स के साथ से’क्स, जानें पाकिस्तानी डॉक्टर की करतूत
राहुल गांधी ने कहा, ‘आलंद कर्नाटक का एक विधानसभा क्षेत्र है। वहां किसी ने 6,018 वोट डिलीट करने की कोशिश की। हमें नहीं पता कि 2023 के चुनाव में कुल कितने वोट डिलीट किए गए, लेकिन यह संख्या 6,018 से कहीं ज्यादा थी। बस इतनी बात हुई कि इन 6,018 वोटों को डिलीट करते समय गलती से मामला पकड़ में आ गया। हुआ यूं कि वहां की एक बूथ-लेवल अधिकारी ने देखा कि उसके चाचा का वोट डिलीट हो गया है। उसने जांच की कि उसके चाचा का वोट किसने डिलीट किया, तो पता चला कि पड़ोसी ने डिलीट किया है। जब उसने अपने पड़ोसी से पूछा तो उसने कहा कि मैंने कोई वोट डिलीट नहीं किया। यानी न तो जिस व्यक्ति ने वोट डिलीट किया और न ही जिसका वोट डिलीट हुआ- दोनों को इस बारे में कुछ पता था। असल में किसी और ताकत ने सिस्टम को हाईजैक करके ये वोट डिलीट किए थे।’
#WATCH दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, "अलंद में मतदाताओं के नाम पर 6018 आवेदन दाखिल किए गए। जिन लोगों ने ये आवेदन दाखिल किए, उन्होंने वास्तव में इन्हें कभी दाखिल ही नहीं किया। सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करके ये आवेदन स्वचालित रूप से दाखिल किए… pic.twitter.com/kJbR3QcrTe
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 18, 2025
एक और निर्भयाकांड, बच्ची से दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट खून से सना; हैवानों ने हाथ भी तोड़ा
राहुल गांधी ने कहा, 'भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त उन लोगों की रक्षा कर रहे हैं जिन्होंने भारतीय लोकतंत्र को बर्बाद कर दिया है।' उन्होंने कहा, 'मैं इस मंच से ऐसी कोई बात नहीं कहूंगा जो 100 प्रतिशत सच नहीं है। मैं ऐसा इंसान हूं जो अपने देश से प्यार करता है, अपने संविधान से प्यार करता है, लोकतांत्रिक प्रक्रिया से प्यार करता है और उसी प्रक्रिया की रक्षा कर रहा हूं। मैं यहां ऐसी कोई बात नहीं कहूंगा जो 100 प्रतिशत सबूतों पर आधारित न हो और जिसे आप परख न सकें।'
पटना हाईकोर्ट के कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश से वकील क्यों नाराज, अदालत के बहिष्कार का फैसला
राहुल गांधी ने कहा, 'आलंद में 6018 आवेदन मतदाताओं के नाम से दाखिल किए गए। जिन लोगों के नाम पर ये आवेदन दाखिल हुए, उन्होंने वास्तव में कभी आवेदन नहीं किया। ये आवेदन अपने आप सॉफ्टवेयर के जरिए किए गए। आलंद में वोटर हटाने के लिए कर्नाटक से बाहर के, अलग-अलग राज्यों के मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल किया गया, और ये काम कांग्रेस मतदाताओं को निशाना बनाकर किया गया।'
बिहार में 10 रुपये के लिए हत्या, नगर पंचायत के ठेकेदार ने पीट-पीट कर मार डाला, आक्रोशित लोगों ने किया NH-जाम
राहुल गांधी ने कहा, 'यह कैसे किया जा रहा है और मैं क्यों कह रहा हूं- और हम क्यों कह रहे हैं कि यह काम सेंट्रलाइज्ड तरीके से किया जा रहा है। यह व्यक्तियों के जरिए नहीं, बल्कि सॉफ्टवेयर के जरिए हो रहा है।सीरियल नंबरों को देखिए... एक सॉफ्टवेयर बूथ पर पहली सूचीबद्ध नाम उठाकर उसका इस्तेमाल वोट हटाने के लिए कर रहा है। किसी ने एक ऑटोमेटेड प्रोग्राम चलाया ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि बूथ पर पहला मतदाता ही आवेदक दिखे। उसी व्यक्ति ने राज्य से बाहर के मोबाइल फोन लिए और उनका इस्तेमाल करके आवेदन दाखिल किया। हमें पूरा यकीन है कि यह सेंट्रलाइज्ड तरीके से और बड़े पैमाने पर किया गया। यह काम किसी कार्यकर्ता के स्तर पर नहीं, बल्कि पूरे सिस्टम के स्तर पर किया गया है।'
दिशा पटानी के घर फायरिंग करने वाला एनकाउंटर में ढेर, यूपी पुलिस ने दोनों को मार गिराया
'18 महीनों में 18 बार कर्नाटक CID ने EC को चिट्ठी लिखी, कोई जवाब नहीं मिला'
राहुल गांधी ने कहा, 'ज्ञानेश कुमार जी वोट-चोरों की रक्षा कर रहे हैं. यह साफ और स्पष्ट सबूत है। इसमें कोई कन्फ्यूजन नहीं है।' उन्होंने कहा, 'मैं ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इतने सीधे आरोप क्यों लगा रहा हूं। कर्नाटक में इस मामले की जांच जारी है। कर्नाटक की CID ने 18 महीनों में चुनाव आयोग को 18 पत्र भेजे हैं और उनसे कुछ बहुत ही सरल तथ्य मांगे हैं। पहला, हमें वह डेस्टिनेशन IP दीजिए जिससे ये फॉर्म भरे गए। दूसरा, हमें उन डिवाइस डेस्टिनेशन पोर्ट्स दीजिए जिससे ये आवेदन दाखिल किए गए। और तीसरा, सबसे महत्वपूर्ण, OTP ट्रेल्स दीजिए क्योंकि आवेदन दाखिल करने के लिए OTP लेना पड़ता है। 18 महीनों में 18 बार कर्नाटक CID ने चुनाव आयोग से यह मांगा, लेकिन उन्हें यह नहीं दिया जा रहा। उन्हें क्यों नहीं दिया जा रहा? क्योंकि इससे हमें पता चल जाएगा कि यह ऑपरेशन कहां से चल रहा है, और हमें पूरी तरह यकीन है कि यह हमें उसी जगह तक ले जाएगा।'
#WATCH दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, "हमें चुनाव आयोग के अंदर से मदद मिलनी शुरू हो गई है। मैं स्पष्ट कर रहा हूं कि अब हमें चुनाव आयोग के अंदर से जानकारी मिल रही है, और यह रुकने वाला नहीं है..." pic.twitter.com/xNEL6bURoc
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 18, 2025




