आजकल सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए लोग न जाने कैसे कैसे वीडियो बनाने लगे हैं। अब तो मां-बेटे ऐसे वीडियो बनाते हैं, जिसे देखकर हर कोई हैरान हो जाता है और अपना गुस्सा भी जताता है। मां-बेटे के रिश्ते को सबसे पवित्र माना जाता है। लेकिन कुछ लोग फेमस होने और सोशल मीडिया पर ज्यादा व्यूज पाने के लिए इस पवित्र रिश्ते की गरिमा को भी दांव पर लगा देते हैं।
हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोगों का खून खौल उठा और कमेंट्स कर कह रहे हैं कि इससे तो अच्छा था कि सड़क पर मुजरा ही कर लेती। वीडियो में एक महिला अपने युवा बेटे के साथ ‘सेकंड हैंड जवानी’ गाने पर डांस कर रही है, लेकिन लोगों को उसका डांस पसंद नहीं आया। वीडियो का कैप्शन है, ‘मॉम का क्यूट बेटा’। महिला का नाम जिया व्यास (@jiya_browny) है।
एक और निर्भयाकांड, बच्ची से दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट खून से सना; हैवानों ने हाथ भी तोड़ा
वीडियो में जिया ने एक बेहद ही पतली और ट्रांसपेरेंट साड़ी पहनी हुई है, जो सफेद रंग की है और उस पर लाल रंग के हार्ट शेप बने हुए हैं। वहीं, बेटा जींस और टी-शर्ट में है। इस दौरान जिया ‘सेकंड हैंड जवानी’ गाने पर डांस करते हुए अपने बेटे के साथ लगातार चिपक रही है, जबकि बेटा अपने मोबाइल पर उनका वीडियो बना रहा है।
View this post on Instagram
इतना ही नहीं, वीडियो में मां और बेटे का डांस करने का तरीका और उनके हाव-भाव बहुत ही आपत्तिजनक लग रहे हैं, जिसे देखकर लोग अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। लोग कमेंट्स में कह रहे हैं कि यह एक मां-बेटे के रिश्ते के लिए बिल्कुल भी सही नहीं है। जब हमने जिया के प्रोफाइल को देखा तो पाया कि वो अक्सर इस तरह के वीडियो शेयर करती रहती हैं।
किसी वीडियो में जिया अपने ट्विंस बच्चों के साथ अजीब तरीके से नाचती हैं, तो किसी वीडियो में वो सरेआम कपड़े बदलती हुई नजर आती हैं। इतना ही नहीं, कई बार तो वो रोमांटिक गानों पर भी अपने बच्चे के साथ एक्ट करती हुई दिखती हैं। अगर हम इस वीडियो की बात करें, तो यह तेजी से वायरल हो रहा है।
देवरानी ने जेठानी की अश्लील फोटो की वायरल, आहत होकर सराफा व्यापारी की पत्नी ने दे दी जान
अब तक इसे 1 करोड़ 20 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वहीं, 4 लाख 52 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है। इसके अलावा वीडियो पर 6 हजार से भी ज्यादा कमेंट्स आए हैं। वीडियो पर कमेंट करते हुए रजनीश पटेल ने लिखा है कि भाई, तेरी मम्मी सिंगल है क्या? विकास वर्मा ने लिखा है कि जैसी मां होती है, वैसे ही बेटे बनते हैं। एक लड़की ने लिखा है कि ऐसी महिलाओं को देखकर गाली देने का मन करता है।
वहीं, सानिया नाम की महिला यूजर ने नाराजगी जाहिर करते हुए कमेंट किया है कि आपको शर्म आनी चाहिए। वायरल होने के लिए कुछ भी कर रही हो। कम से कम मां-बेटे के रिश्ते को तो बख्श दो। आवेस सैय्यद ने लिखा है कि ये दोनों मां-बेटे के रिश्ते का नाम खराब कर रहे हैं। प्रीति घांघस ने लिखा है कि क्या फालतूगिरी कर रही है बेशर्म औरत। कम से कम बच्चों के सामने तो अश्लील डांस मत किया करो।
कई अन्य यूजर्स ने लिखा है कि ऐसी मां किसी को भी न मिले। अर्व गदोरिया ने लिखा है कि क्यों मां शब्द को बदनाम कर रही हो। एक महिला यूजर का कहना है कि पक्का ये क्राइम पेट्रोल वाली मां होगी। वहीं, रवि बघेल ने लिखा है कि इससे बढ़िया तो सड़क पर जाकर मुजरा ही कर लो, तब तुम्हारा पेट भरेगा।
पटना हाईकोर्ट के कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश से वकील क्यों नाराज, अदालत के बहिष्कार का फैसला




