धनबाद की सड़क पर हुई असली और नकली किन्नरों के बीच जंग, 8 फर्जी किन्नर पुलिस के हवाले

धनबाद की सड़क पर हुई असली और नकली किन्नरों के बीच जंग, 8 फर्जी किन्नर पुलिस के हवाले

धनबादः असली और नकली किन्नरों के बीच लड़ाई धनबाद की सड़क पर देखने को मिला। जिले के बरवाअड्डा नेशनल हाईवे पर असली किन्नरों ने एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है, जिसमें सामान्य युवक कथिर रूप से किन्नर का वेश धारण कर लोगों को ठगने का काम करते थे। देर रात झारखंड प्रदेश किन्नर बोर्ड की जिला सदस्य श्वेता और उनके साथियों ने मिलकर इन 8 युवकों को रंगे हाथों पकड़ा।

धनबाद में बड़े पैमाने पर पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, 155 ASI का SSP प्रभात कुमार ने किया ट्रांसफर
पकड़ने के बाद पहले तो इन कथित नकली किन्नरों को पीटा गया और फिर उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया गया। इसी महीने पश्चिम बंगाल के आसनसोल में भी नकली किन्नरों को ट्रेन से पकड़ा गया था।श्वेता ने पुलिस से इन नकली किन्नरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि ये लोग किन्नर बनकर ना सिर्फ ठगी कर रहे हैं, बल्कि गलत कामों में भी लिप्त हैं।इस कारण असली किन्नर बदनाम हो रहे हैं, जो समाज में सम्मान के साथ जीना चाहते हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now