- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

झारखंड के पाकुड़ में बड़ी लूट, CSP संचालक से लाखों रुपए छीने

झारखंड के पाकुड़ में बड़ी लूट, CSP संचालक से लाखों रुपए छीने

डेस्कः झारखंड के पाकुड़ में लुटेरों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया है । अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के सिंगारसी पंचायत अंतर्गत पकलो गांव में स्थित एसबीआई सीएसपी संचालक रंजीत भगत के साथ लूट हुई है। यहां के अमड़ापाड़ा से पकलों गांव जाने के दौरान बोका मोड़ के पास हथियारबंद अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है। इस घटना में अपराधियों ने सीएसपी संचालक से लाखों की लूट की है।

रांची में सुबह-सुबह दर्दनाक हादसा, सरला बिरला स्कूल की बस ने 12 साल की बच्ची को कुचला, मौत के बाद लोगों ने किया हंगामा

इस मामले की जानकारी देते हुए बताया गया कि दो बाइक पर सवार हो कर आए अपराधियों ने सीएसपी संचालक के लैपटॉप, कैश के साथ बाइक भी अपने साथ ले गए। सूचना के अनुसार घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के दसगोड़ा की ओर भागे हैं। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम कारवाई में जुट गई है। लिट्टीपाड़ा पुलिस भी अलग अलग ठिकानों पर अभियान में जुटी है।

See also  पलामू में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, पति-पत्नी और बेटे की हत्या, बेटी बुरी तरह जख्मी

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now