नेपाल के पूर्व पीएम झलनाथ खनल की पत्नी को जिंदा जलाया, तीन पुलिसकर्मी की सरेंडर करने के बाद हत्या

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 9, 2025

नेपाल के पूर्व पीएम झलनाथ खनल की पत्नी को जिंदा जलाया, तीन पुलिसकर्मी की सरेंडर करने के बाद हत्या

डेस्कः नेपाल में उपद्रवियों ने पूर्व प्रधानमंत्री झलनाथ खनल के घर में आग लगा दी। इस घटना में पूर्व प्रधानमंत्री की पत्नी की जलकर मौत हो गई। नेपाल में विरोध प्रदर्शन की आग लगातार बढ़ती जा रही है। प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के इस्तीफे के बाद भी उपद्रवियों का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रदर्शनकारियों ने झलनाथ खनल के घर में आग लगा दी थी। इस घटना में खनल की पत्नी, राजलक्ष्मी की जिंदा जलकर मौत हो गई।

केपी शर्मा ओली के बाद राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने भी इस्तीफा दिया, बालेंद्र शाह को अंतरिम PM बनाने की मांग, नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री को लोगों ने पीटा
जानकारी के मुताबिक यह घटना काठमांडू के दल्लू इलाके में हुई। इसी इलाके में पूर्व प्रधानमंत्री का घर है। उपद्रवियों द्वारा लगाई गई आग में बुरी तरह से झुलसी राजलक्ष्मी को कीर्तिपुर बर्न अस्पताल ले जाया गया। पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक यहां पर इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।वहीं नेपाल के कोटेश्वर में तीन पुलिसकर्मियों की सरेंडर करने के बाद प्रदर्शनकारियों ने हत्या कर दी गई।

See also  OMGEA के छात्रों का JEE मेंस में जलवा, छात्रों के शानदार प्रदर्शन पर दरभंगा में मनाया गया जश्न

नेपाल में ओली सरकार के खिलाफ गुस्सा बढ़ा, भीड़ ने राष्ट्रपति-गृह मंत्री-विदेश मंत्री के घर को फूंका, अब तक 5 मंत्रियों का इस्तीफा
बता दें कि प्रदर्शनकारियों के गुस्से के शिकार प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली का घर भी हुआ है। केपी शर्मा ओली ने पद से इस्तीफा दे दिया है। नेपाल में सोशल मीडिया पर प्रतिबंध के बाद युवाओं का गुस्सा भड़का हुआ है। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल सहित कई शीर्ष राजनीतिक नेताओं के निजी आवास पर हमला किया तथा संसद भवन में तोड़फोड़ की।

सुदन गुरूंग जिसने नेपाली युवाओं के गुस्से को आंदोलन में बदला, दो मंत्रियों के इस्तीफे के बाद भी शांत नहीं हुआ गुस्सा
छात्रों के नेतृत्व में हुए विरोध प्रदर्शनों में राजनीतिक वर्ग के खिलाफ कई कारणों को लेकर आम लोगों का बढ़ता आक्रोश झलक रहा है, जिसमें सोशल मीडिया पर प्रतिबंध और कथित भ्रष्टाचार जैसे कई मुद्दे शामिल हैं। प्रदर्शनकारी कर्फ्यू और सुरक्षा बलों की भारी तैनाती के बावजूद काठमांडू और अन्य स्थानों पर एकत्र हुए।

See also  हवाई जहाज में सेक्स कर रहा था कपल, क्रू सदस्यों ने किया कुछ ऐसा, वीडियो हो गया वायरल
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now