गुमला के चैनपुर में प्रधान सहायक राजकुमार साहनी रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ाया, एसीबी ने 20 हजार रुपए रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

गुमला जिले के चैनपुर प्रखंड कार्यालय में गुरुवार को एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने बड़ी कार्रवाई की। टीम ने सहायक प्रधान सहायक राजकुमार साहनी को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोच लिया। जानकारी के मुताबिक, सेवानिवृत्त जनसेवक धनंजय प्रसाद ने भविष्य निधि से राशि निकासी के कागजात तैयार कराने के एवज में साहनी द्वारा रिश्वत मांगने की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत की पुष्टि होते ही एसीबी ने जाल बिछाया और तय योजना के तहत साहनी को पकड़ लिया।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को गुमला सदर थाना लाया गया, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। कार्रवाई के बाद प्रखंड कार्यालय के कर्मचारियों और स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया।

बताया जा रहा है कि राजकुमार साहनी लंबे समय से चैनपुर प्रखंड कार्यालय में पदस्थापित था और काम में देरी करने तथा फाइल आगे बढ़ाने के बदले पैसे की मांग करता था। गुमला अंचल कार्यालय में पदस्थापन के दौरान भी उसके खिलाफ रिश्वत मांगने का वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद तत्कालीन उपायुक्त ने उसे निलंबित कर दिया था।

एसीबी की यह कार्रवाई जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी सफलता मानी जा रही है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now