Shibu Soren को बड़ी बहू सीता सोरेन ने ऐसे किया याद, कहा-‘उनके बिना ये घर वैसा नहीं रहेगा’

Shibu Soren को बड़ी बहू सीता सोरेन ने ऐसे किया याद, कहा-'उनके बिना ये घर वैसा नहीं रहेगा'

रांचीः झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन के निधन से पूरा राजनीतिक जगत और झारखंड शोकाकुल है। झारखंड के कोने-कोने से इनके निधन पर प्रतिक्रियाएं आ रही है। हर कोई उनको याद कर गमगीन हो रहा है। कुछ उनसे जुड़ी यादों को लेकर भावनात्मक हो रहे है तो कुछ का कहना है कि उनकी कमी झारखंड में कोई पूरी नहीं कर सकता है।

Sibu Soren का निधन : फूट-फूट कर रोने लगीं कल्पना सोरेन, दिल्ली गंगाराम अस्पताल में सांसदों-नेताओं की भीड़, 4 बजे विशेष विमान से रांची आएगा पार्थिव शरीर
शिबू सोरेन की बड़ी बहू बीजेपी नेता सीता सोरेन ने दिशोम गुरू को याद करते हुए अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि बाबा के चरणों में श्रद्धांजलि
बाबा सिर्फ हमारे घर के मुखिया नहीं थे…वे हमारे जीवन के प्रकाश थे। हमारे अपने, हमारे मार्गदर्शक, और हमारे सबसे बड़े सहारे।
आज जब वो हमारे बीच नहीं हैं, तो ऐसा लग रहा है जैसे एक पूरा युग समाप्त हो गया हो। उनके बिना ये घर वैसा नहीं रहेगा …उनकी हँसी, उनका स्नेह, उनकी डांट तक, सब कुछ अब यादों में रह गया है।
झारखंड ने एक महान सपूत खोया है, लेकिन हमने अपना गुरू, अपना पिता, अपना जीवनदाता खोया है।
बाबा, आपने जो मूल्य हमें सिखाए, जो परंपराएं आपने शुरू कीं, और जो सम्मान आपने कमाया हम उसे संजोकर रखेंगे।
आपकी विरासत को आगे ले जाना अब हमारा धर्म है।
आपकी बड़ी बहू होने के नाते मेरा सिर गर्व से ऊँचा है, लेकिन दिल आज टूट गया है। आप हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे, बाबा। आपकी यादें, आपकी बातें, आपकी छाया… कभी मिट नहीं सकती।
आपका आशीर्वाद हमारे जीवन की सबसे बड़ी पूँजी है।
हम आपको कभी अलविदा नहीं कह सकते…
आप हममें जीते रहेंगे।
ॐ शांति।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now