रेलवे का बुकिंग क्लर्क 20 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार, रक्सौल में भारत-नेपाल बॉडर पर हुआ अरेस्ट

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 23, 2025

रेलवे का बुकिंग क्लर्क 20 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार, रक्सौल में भारत-नेपाल बॉडर पर हुआ अरेस्ट

डेस्कः पूर्वी चंपारण जिले के रक्सौल जंक्शन के रेलवे पार्सल कार्यालय में मंगलवार देर शाम केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने छापेमारी कर भ्रष्टाचार के मामले में बड़ी कार्रवाई की। इस छापे में वाणिज्य अधीक्षक माणिक चंद और पार्सल बुकिंग क्लर्क वीरेश कुमार को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। सीबीआई की इस कार्रवाई से रेलवे कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, एक व्यापारी की शिकायत पर सीबीआई ने यह कार्रवाई की। आरोप है कि वाणिज्य अधीक्षक माणिक चंद ने पार्सल बुकिंग में हेरफेर के लिए 90 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। इस राशि में से 20 हजार रुपये की पहली किश्त वीरेश कुमार ले रहा था। सीबीआई की टीम ने पहले से जाल बिछाकर वीरेश को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया।

फरक्का बराज के 9 गेट खोले गए, बिहार के 9 जिलों में बाढ़ का खतरा
पूछताछ में आरोपी वीरेश ने खुलासा किया कि वह माणिक चंद के निर्देश पर रिश्वत वसूल रहा था। उस समय माणिक चंद समस्तीपुर में थे जहां सीबीआई की सात सदस्यीय टीम एक महिला डीएसपी के साथ पहुंची और उन्हें उनके सरकारी आवास से गिरफ्तार कर लिया। यह मामला यहीं इतना ही नहीं है, बल्कि छह महीने पहले भी रक्सौल स्टेशन के पार्सल कार्यालय में कॉस्मेटिक सामान के नाम पर चीनी सिगरेट की तस्करी का मामला सामने आया था। रक्सौल कस्टम विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद इस सिगरेट की खेप को जब्त किया था, लेकिन तब पार्सल कार्यालय के अधिकारियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। इस बार सीबीआई की सख्ती से रेलवे के भ्रष्टाचार पर नकेल कसने की उम्मीद जताई जा रही है।

See also  तेज रफ्तार दो बाइकों की जोरदार टक्कर, 4 लोगों की मौत; पूजा पंडाल में फायरिंग
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now