नीतीश कुमार से बिहार नहीं संभल रहा, निशांत को बना दें मुख्यमंत्री, राबड़ी देवी ने CM को दी सलाह

नीतीश कुमार से बिहार नहीं संभल रहा, निशांत को बना दें मुख्यमंत्री, राबड़ी देवी ने CM को दी सलाह

पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव से पहले विधानमंडल का अंतिम सत्र सोमवार से शुरू हुआ। विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की राजनीतिक विरासत को लेकर चर्चा गर्म है। रविवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार का जन्मदिन था इस मौके पर उपेंद्र कुशवाहा ने नीतीश कुमार से जेडीयू की कमान निशांत को देने की सलाह दी। इसके बाद अब पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी नेता राबड़ी देवी ने बिहार में बढ़ते अपराध पर नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए निशांत को सीएम बनाने की सलाह दे दी है।

बिहार में अगले दो दिन भारी बारिश का अलर्ट, भागलपुर में थाने के अंदर घुसा पानी, पटना के 78 स्कूलों को किया गया बंद
पटना में पत्रकारों से बातचीत करते हुए राबड़ी देवी ने कहा कि अपराध तो बढ़ा हुई है। पूरे बिहार में अपराध बढ़ा हुआ है। बिहार में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति ठीक नहीं है। नीतीश कुमार से संभल नहीं रहा है। नीतीश कुमार गृहमंत्री भी हैं और मुख्यमंत्री भी हैं लेकिन उनसे संभल नहीं रहा है। इसके बाद जब राबड़ी देवी से पूछा गया कि क्या नीतीश कुमार को इस्तीफा देना चाहिए? तब इसपर राजद की नेता ने कहा, ‘इस्तीफा दें या ना दें, अपने बेटे को मुख्यमंत्री बना दें। उनसे नहीं संभल रहा है तो बेटा संभालेगा।’

See also  बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन को एक और झटका, RJD उम्मीदवार श्वेता सुमन का नामांकन रद्द

बीजेपी MP की बढ़ेगी संख्या, 7 सांसदों के टूटने की संभावना, मंत्री ने किया दावा
बिहार में वोटरों का नाम काटा जा रहा- राबड़ी देवी
वहीं बिहार चुनाव से पहले राज्य में चल रहे विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम पर भी राबड़ी देवी ने अपनी बात रखी है। राबड़ी देवी ने कहा कि वोटरों का नाम काटा जा रहा है और यह गलत हो रहा है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि जिसका नाम कट जाएगा क्या वो बिहार का या भारत का नागरिक नहीं है? राबड़ी देवी ने आगे कहा, ‘तीन करोड़ लोग जो बाहर जाते हैं उनका नाम कट गया, ये गलत काम कर रहा है। चुनाव आयोग को समझना चाहिए कि बरसात का दिन है, बाढ़ का दिन है और लोग कमाने के लिए बाहर जाते हैं। हम भारत सरकार और चुनाव आयोग से मांग करते हैं कि बिहार से बाहर जहां-जहां बिहारी हैं उनसभी को बुलाया जाए और फिर उनका वोटर आई कार्ड बनवाया जाए।’

चंदन मिश्रा मर्डर केस को लेकर मीडिया पर भड़के पटना SSP, कहा-शूटरों को पहले पकड़ लेते लेकिन कुछ खबर…
उपेंद्र कुशवाहा ने कही थी यह बात
यहां आपको बता दें कि इससे पहले रविवार को सीएम नीतीश के बेटे निशांत के जन्मदिन के मौके पर रालोमो अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने भी सीएम नीतीश कुमार को एक सलाह दी थी। उपेंद्र कुशवाहा ने सीएम नीतीश से आग्रह किया था कि अब वो जेडीयू की कमान छोड़ दें। एक्स पर एक पोस्ट करते हुए उपेंद्र कुशवाहा ने कहा था, ‘मीडिया/सोशल मीडिया से जानकारी मिली है कि आज बड़े भाई आदरणीय नीतीश कुमार जी के सुपुत्र निशांत का जन्मदिन है। खुशी के इस अवसर पर जेडीयू की नई उम्मीद निशांत को जन्म दिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। ईश्वर उसे हमेशा स्वस्थ एवं प्रसन्नचित्त रखें।
इस अवसर पर आदरणीय नीतीश कुमार जी से अति विनम्र आग्रह है कि समय और परिस्थिति की नजाकत को समझते हुए इस सच को स्वीकार करने की कृपा करें कि अब सरकार और पार्टी दोनों का (साथ-साथ) संचालन स्वयं उनके लिए भी उचित नहीं है। सरकार चलाने का उनका लंबा अनुभव है जिसका लाभ राज्य को आगे भी मिलता रहे, यह फिलहाल राज्य हित में अतिआवश्यक है।
परन्तु पार्टी की जवाबदेही के हस्तांतरण (जो वक्त मेरी ही नहीं स्वयं उनकी पार्टी के हजारों कार्यकर्ताओं/नेताओं की राय में अब आ चुका है) के विषय पर समय रहते ठोस फैसला ले लें। यही उनके दल के हित में है। और इसमें विलंब दल के लिए अपूर्णीय नुकसान का कारण बन सकता है। शायद ऐसा नुकसान जिसकी भरपाई कभी हो भी नहीं पाये। (नोट – मैं जो कुछ कह रहा हूं, जदयू के नेता शायद मुख्यमंत्री जी से कह नहीं पाएंगे और कुछ लोग कह भी सकते हों, तो वैसे लोग वहां तक पहुंच ही नहीं पाते होंगे।)’

See also  झारखंड में भीषण सड़क हादसा, पश्चिमी सिंहभूम में तीन लोगों की दर्दनाक मौत, कई घायल

उपेंद्र कुशवाहा की नीतीश कुमार की सलाह, निशांत को दें JDU की कमान, आप सरकार चलाएं
पहले भी राबड़ी देवी ने दी थी नसीहत
इससे पहले इसी साल जब मार्च के महीने में राष्ट्रगान के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हिलने-डुलने को लेकर विवाद हुआ था तब उस वक्त भी राबड़ी देवी ने कुछ ही नसीहत सीएम नीतीश को दी थी। इस मामले को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए राबड़ी देवी ने कहा कि अगर उनका दिमाग काम नहीं कर रहा है तो वो अपने बेटे सीएम बना दें। राबड़ी देवी ने राष्ट्रगान को लेकर विवाद पर कहा था कि यह पूरे देश का अपमान है। उन्होंने सीएम की मानसिक स्थिति ठीक ना होने की बात करते हुए कहा था कि एनडीए चाहे तो नीतीश के बेटे या किसी और को मुख्यमंत्री बना दे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now