झारखंड के बोकारो में मिला हथियारों का जखीरा, इंसास राइफल और SLR बरामद

डेस्कः झारखंड के बोकारो से हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद किया गया है। यहां के माओवादी प्रभावित बिरहोड़ेरा जंगल में शनिवार को एक संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने हथियार और गोला-बारूद का जखीरा बरामद किया। इस मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक (SP) हरविंदर सिंह ने बताया कि यह अभियान हाल में क्षेत्र में माओवादियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद शुरू की गई तलाशी प्रक्रिया का हिस्सा था।

GwN 9s4XEAAtKkU

झारखंड में उत्पाद आयुक्त ने कर्मी को शराब लेने भेजा, उससे भी वसूले ज्यादा पैसे, अधिक दाम पर शराब बेचते 7 गिरफ्तार
एसपी के अनुसार, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और जिला सशस्त्र पुलिस द्वारा चलाए गए अभियान के दौरान एक राइफल (एसएलआर), 20 कारतूस, एक इंसास राइफल की मैगजीन, एक एसएलआर मैगजीन, कोडेक्स वायर के दो बंडल और एक डेटोनेटर बरामद किया गया। गोमिया थाना क्षेत्र के तहत आने वाले बिरहोड़ेरा जंगल में बुधवार को हुई मुठभेड़ में दो माओवादी मारे गये थे और सीआरपीएफ एक जवान शहीद हो गया था।

See also  अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार, शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय ने किया अरेस्ट

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now