बिहार में अब अस्पताल के गेट पर गोलीबारी, सिवान में एंबुलेंस ड्राइवर को मारी गोली

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 19, 2025

बिहार में अब अस्पताल के गेट पर गोलीबारी, सिवान में एंबुलेंस ड्राइवर को मारी गोली

डेस्कः बिहार में एक बार फिर अस्पताल परिसर में गोलीबारी की घटना हुई है। पटना के पारस अस्पताल में गैंगस्टर चंदन मिश्रा की गोली मारकर हत्या के बाद अब सिवान में शुक्रवार देर रात अस्पताल के गेट पर गोलीबारी की घटना हुई। एक युवक को निशाना बनाकर अपराधियों ने गोलीबारी की।बेखौफ अपराधी की ओर से की गयी गोलीबारी में युवक को दो गोलियां लगी है। जख्मी हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। गोली लगने से घायल युवक की पहचान भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के रामपुर कोठी निवासी प्रदीप कुमार (30 वर्ष) के रूप में की गयी।

पश्चिम बंगाल की जेल में बंद शेरू के शार्गिदों ने रची गैंगस्टर चंदन मिश्रा की हत्या की साजिश, ADG कुंदन कृष्णन ने कहा-मर्डर गैंगवार का नतीजा
प्राप्त जानकारी के अनुसार, भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के रामपुर कोठी निवासी कमल किशोर ठाकुर के बेटे प्रदीप कुमार (30 वर्ष)पर गोलियां बरसायी गयी।फायरिंग की घटना में उसे दो गोलियां लगी है। जिसके बाद आनन-फानन में उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे पटना रेफर कर दिया।

See also  बिहार में आदिवासी महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, विरोध करने पर भतीजा के साथ मारपीट

नीतीश की पुलिस पर बरसे चिराग पासवान, बोले- थाने में अपराधी पैसा पहुंचा रहे, तभी तो प्रशासन..
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना रात करीब 12 बजे की है। जब प्रदीप अस्पताल के पास मौजूद था। तभी एम्बुलेंस चालक मन्दन नामक युवक ने अचानक आकर फायरिंग शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच लंबे समय से आपसी विवाद चल रहा था. दोनों ही एम्बुलेंस चलाते हैं और इसी पेशे को लेकर दोनों के बीच विवाद गहराता चला गया।वहीं जिस जगह गोलीबारी हुई वह घटनास्थल सिवान नगर थाना से महज 500 मीटर की दूरी पर है। वहां रातभर मरीजों, तीमारदारों और एम्बुलेंस की आवाजाही होती है।बावजूद इसके अपराधी ने बिना किसी भय के प्रदीप पर गोलियां चला दीं और मौके से फरार हो गया।

चंदन मिश्रा मर्डर केस में नया मोड़, सामने आया मोनू सिंह का नाम, तीन से पुलिस ने की पूछताछ
जख्मी के परिजनों ने नगर थाना पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदीप ने पहले ही मन्दन से जान का खतरा बताते हुए थाने में आवेदन दिया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। पुलिस की इस सुस्ती का ही नतीजा है कि आज ऐसी वारदात हो गई।

See also  मगध मेडिकल अस्पताल की नर्सिंग छात्राओं का अश्लील वीडियो वायरल, देर रात हाई वोल्टेज ड्रामा

पटना के पारस अस्पताल में चंदन मिश्रा को गोली मारने के बाद जश्न मनाने पिस्टल लहराते निकले शूटर, तौसीफ बादशाह ने बना था मर्डर का प्लान
घटना की सूचना मिलते ही एसपी मनोज कुमार तिवारी स्वयं मौके पर पहुंचे और 4 थानों की पुलिस टीम के साथ जांच शुरू कर दी। उन्होंने घायल प्रदीप का बयान भी लिया। घटनास्थल से दो खोखा भी बरामद हुआ है। एसपी ने बताया कि आरोपी मन्दन पूर्व में भी जेल जा चुका है और फिलहाल जमानत पर बाहर था। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now