भोजपुरी गायक और पूर्व IPS अधिकारी जनसुराज पार्टी में हुए शामिल, रितेश पांडे को प्रशांत किशोर ने दिलाई सदस्यता

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 18, 2025

भोजपुरी गायक और पूर्व IPS अधिकारी जनसुराज पार्टी में हुए शामिल, रितेश पांडे को प्रशांत किशोर ने दिलाई सदस्यता

पटनाः बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज पार्टी अपनी राजनीतिक ताकत लगातार बढ़ा रही है। वो बिहार में एनडीए और इंडिया गठबंधन से अलग एक नई राजनीतिक पहचान बनाने की कोशिश में है। शुक्रवार को भोजपुरी गायक रितेश पांडे और हिमाचल प्रदेश कैडर के पूर्व आईपीएस अधिकारी जयप्रकाश सिंह ने जनसुराज पार्टी की सदस्यता ली।

 

लालू यादव को सुप्रीम कोर्ट से झटका,लैंड फॉर जॉब मामले में चल रहे मुकदमें पर रोक से इंकार
हिमाचल प्रदेश के पूर्व एडीजीपी और सारण (छपरा) निवासी जेपी सिंह जन सुराज का थाम लिए हैं। उन्होंने हाल ही में स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (VRS) लेकर पुलिस सेवा को अलविदा कहा था। इसी कड़ी में भोजपुरी सुपरस्टार और मशहूर गायक रितेश पांडेय ने भी जनसुराज का दामन थाम लिया है।

पटना के पारस अस्पताल में चंदन मिश्रा को गोली मारने के बाद जश्न मनाने पिस्टल लहराते निकले शूटर, तौसीफ बादशाह ने बना था मर्डर का प्लान
पार्टी में नए चेहरों की एंट्री का यह सिलसिला नया नहीं है। कुछ दिन पहले ही चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप ने भारतीय जनता पार्टी को छोड़कर जन सुराज पार्टी का हाथ थामा था। प्रशांत किशोर ने खुद उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई थी। वहीं जन सुराज में पूर्व अधिकारियों की भागीदारी लगातार बढ़ रही है। पूर्व में बक्सर से लोकसभा चुनाव लड़ चुके पूर्व आईपीएस अधिकारी आनंद मिश्रा ने भी पार्टी की सदस्यता ली थी। हालांकि हाल के दिनों में वे पार्टी की गतिविधियों से कुछ दूर नजर आए हैं।पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह जो एक समय नीतीश कुमार के सबसे करीबी नेता रहे है उन्होने भी कुछ दिनों पहले जनसुराज पार्टी की सदस्यता ली थी और अपनी पार्टी का विलय प्रशांत किशोर की पार्टी में कर ली थी।

See also  प्रशांत किशोर की पार्टी के प्रत्याशी के काफिले पर हमला, पथराव में स्कार्पियो का शीशा टूटा

पटना के चंदन मिश्रा हत्याकांड में शामिल सभी शूटर्स की हुई पहचान, सबसे आगे दिख रहा था तौसीफ बादशाह,मर्डर के पीछे शेरू गैंग का भी नाम
गौरतलब है कि प्रशांत किशोर ने 2 अक्टूबर 2023 को जन सुराज पार्टी की औपचारिक घोषणा की थी। इसके पहले उन्होंने दो वर्षों तक राज्यभर में पदयात्रा कर जनता से सीधा संवाद किया। उन्होंने ऐलान किया है कि जन सुराज पार्टी बिहार की सभी 243 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। पार्टी को चुनाव आयोग से “स्कूल बैग” चुनाव चिन्ह भी आवंटित किया गया है। प्रशांत किशोर लगातार जन सुराज को एनडीए और महागठबंधन के विकल्प के रूप में प्रस्तुत कर रहे हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now