नीतीश कैबिनेट में 30 एजेंडों पर मुहर, BLO का मानेदय 6 हजार, एक करोड़ नई नौकरी को मंजूरी

नीतीश कैबिनेट में 31 एजेंडों पर लगी मुहर, 15 साल बाद बढ़ी छात्रवृत्ति की राशि

पटनाः मंगलवार को नीतीश कैबिनेट की बैठक हुई। इस बैठक में बिहार सरकार के लगभग सभी मंत्री शामिल हुए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कैबिनेट की बैठक की अध्यक्षता की है। पटना स्थित पुराने सचिवालय में हुई कैबिनेट की बैठक में 30 अहम प्रस्तावों पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुहर लगाई है। इसके तहत अगले पांच सालों में 1 करोड़ नौकरी देने के लक्ष्य को कैबिनेट से मंजूरी दी गई है। बिहार में चल रहे विशेष मतदाता पुनरीक्षण में लगे बीएलओ और सुपरवाइजर को को सरकार 6000 रुपये एकमुश्त अतिरिक्त मानदेय देने को स्वीकृति दी गई है।

राहुल गांधी और खरगे के साथ बैठक के बाद पप्पू यादव ने बताया CM कैंडिडेट का नाम, तेजस्वी यादव को दे दी टेंशन
वर्ष 2025 से 2030 के दौरान पांच वर्षों में एक करोड़ नौकरी और रोजगार सरकार देगी। नई नौकरी और रोजगार सृजन के लिए सरकार को परामर्श देने के लिए विकास आयुक्त की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समिति गठित किया जाएगा। इसके लिए कुल 12 सदस्य इसमें बनाए गए हैं। इसके अलावा विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य हेतु 77895 बीएलओ और 8245 BLO सुपरवाइजर को वार्षिक मानदेय के अतिरिक्त एकमुश्त मान देय 6000 रुपये देने के लिए 51 करोड़ 68 लाख 40000 देने की स्वीकृति दी गई है।

बिहार में हॉस ट्रेडिंग मामले में बीमा भारती समेत 4 को नोटिस, EOU ने पूछताछ के लिए बुलाया
इन सभी प्रस्तावों पर लगी मुहर
बिहार कैबिनेट की बैठक में कई अन्य प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है। भागलपुर में गंगा पथ परियोजना को मंजूरी दी गई है। सुल्तानगंज-भागलपुर-सबोर के बीच 40.80 किलोमीटर लंबा पथ बनेगा। इसके लिए 4850 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं। मुंगेर में गंगा पथ परियोजना को मंजूरी दी गई है। मुंगेर -बरियारपुर-घोरघट -सुल्तानगंज के बीच 42 किलोमीटर लंबा पथ बनेगा और इसके लिए 5120 करोड़ रुपए की स्वीकृत किए गए हैं। पटना मेट्रो रेल परियोजना अंतर्गत प्रायोरिटी कॉरिडोर के 2 वर्ष 8 महीने की अवधि के रखरखाव कार्य के लिए 179.37 करोड रुपये दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड को देने की स्वीकृति दी गई है।

बिहार में कट जाएंगे 35 लाख मतदाताओं के नाम, SIR अभियान के बीच चुनाव आयोग ने दी जानकारी
वित्त रहित शिक्षा नीति के समाप्ति के बाद अनुदानित माध्यमिक विद्यालय और उच्च माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षा क्षेत्र कर्मियों को सहायक अनुदान हेतु वित्तीय वर्ष 2025 – 26 में 3 अरब 94 करोड़ 41 लाख 24 हजार रुपये की स्वीकृति दी गई है। सात निश्चय कार्यक्रम के तहत साइंस एवं टेक्नोलॉजी विभाग के अधीन संचालित 46 राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थानों में प्रयोगशाला में मशीन, उपकरण और कंप्यूटर इत्यादि के खरीद के लिए 80 करोड रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है।

1 92 103 74 65 66 67 4

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now