पुरी के जगन्नाथ यात्रा में पहुंचे 10 लाख श्रद्धालु, 600 से ज्यादा की तबीयत बिगड़ी, 9 की हालत गंभीर, आज फिर होगी यात्रा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 28, 2025

डेस्कः ओडिशा के पुरी में जगन्नाथ यात्रा शुक्रवार को शुरू हुई। हर साल के मुकाबले डेढ़ गुना यानी 10 लाख श्रद्धालु के पहुंचने से रथ मार्ग पर इतनी भीड़ हो गई कि तीनों रथों को आगे बढ़ाने में मशक्कत करनी पड़ी। देर शाम देवी सुभद्रा के रथ के आसपास भीड़ का दवाब बढ़ने से 600 से ज्यादा श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ गई। कई बेहोश हुए तो कुछ को मामूली चोटें आई। एंबुलेंस से इन्हे अस्पताल पहुंचाया गया।प्रशासन के अनुसार, 70 जिला अस्पताल में भर्ती हैं। इनमें 9 की हालत गंभीर है।

security personnel manage the crowd during the annual rath yatra festival at the jagannath temple in puri odisha

शिबू सोरेन को आया पैरालाइसिस अटैक, रघुवर दास ने हेमंत सोरेन से की फोन पर बात, गुरूजी के जल्द स्वस्थ्य होकर झारखंड लौटने की कामना
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सबसे आगे रहा बलभद्र रथ आधे रास्ते पहुंच चुका है। देवी सुभद्रा का रथ 750 मीटर ही पहुंच पाया। भगवान जगन्नाथ का नंदीघोष रथ मुख्य मंदिर के बाहर ही खड़ा है। वह एक मीटर ही खिसक पाया। तीनों रथों को रात आठ बजे रोकने की घोषणा की गई। अब शनिवार को फिर रथयात्रा शुरू होगी।

See also  भारत पर हमले पर रक्षा सूत्रों का बड़ा बयान- पाकिस्तान कर रहा है हमास के आतंकियों की तरह बर्ताव, सस्ते रॉकेट को कर दिया गया नाकाम

रांची से पटना जा रही फ्लाइट का टायर हुआ पंक्चर, बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप
रथ यात्रा के रास्ते में पड़ने वाले एक मोड़ पर रथ को खींचने में काफी कठिनाई हुई, जिसके कारण जुलूस की गति धीमी हो गई। रथ के रुकने से मौके पर काफी ज्यादा तादाद में श्रद्धालुओं की भीड़ जमा हो गई।बड़ी संख्या में लोग प्रतिबंधित क्षेत्र में घुस गए, जिससे रथों की सुचारू आवाजाही में और बाधा उत्पन्न हुई। सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, उम्मीद से कहीं ज्यादा भीड़ उमड़ी, जिसको मैनेज करने में काफी चुनौतियां आईं। इस अव्यवस्था के कारण बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को चिकित्सा सहायता की जरूरत पड़ी, जिनमें से 600 से ज्यादा लोगों का पुरी मेडिकल कॉलेज में इलाज किया गया। रथ खींचने के दौरान ये घटनाएं पूरे रथ यात्रा मार्ग पर हुईं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now