चाईबासा के बड़े कारोबारी पटेल बंधू के घर GST का छापा, कोलकाता और जमशेदपुर से आई टीम ने किया रेड

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 6, 2025

चाईबासा के बड़े कारोबारी पटेल बंधू के घर GST का छापा, कोलकाता और जमशेदपुर से आई टीम ने किया रेड

चाईबासाः पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा में जीएसटी ने छापेमारी की है। जीएसटी में गड़बड़ी को लेकर शहर के बड़े कारोबारी पटेल बंधू के घर पर जीएसटी ने छापा मारा है। मनोज पटेल और मुन्ना पटेल के हिंदी न्यू कॉलोनी स्थित आवास पर छापेमारी जारी है।

पूर्वी सिंहभूम में पेट्रोल पंप पर सरेआम लूट, बाइक सवार बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम

बताया जा रहा है कि पटेल बंधु की राइस मिल एवं स्टोन चिप्स की फैक्ट्री है। दोपहर पूर्व शुरू की गयी इस छापेमारी में जमशेदपुर एवं कोलकाता के जीएसटी अधिकारी एवं सहायक शामिल हैं।अधिकारियों ने दोपहर का भोजन पटेल बंधु के आवास पर ही किया। इसके लिए जीएसटी की टीम ने बाहर से भोजन और पानी के बोतल मंगवाये थे।छापेमारी के दौरान किसी बाहरी व्यक्ति को अंदर जाने की इजाजत नहीं है और न ही घर के किसी व्यक्ति को बाहर जाने दिया जा रहा है।

See also  आदिवासी एकता महाजुटान रैली में उमड़ी भारी भीड़, मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा-दिल्ली वालों देख लोग आदिवासी समाज की एकजुटता
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now