बिहार का घूसखोर इंजीनियर हुआ गिरफ्तार, 2 लाख रुपये रिश्वत लेते निगरानी ने धर दबोचा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 29, 2025

बिहार का घूसखोर इंजीनियर हुआ गिरफ्तार, 2 लाख रुपये रिश्वत लेते निगरानी ने धर दबोचा

मोतिहारीः भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने रिश्वत लेते रंगे हाथ कार्यपालक अभियंता को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अधिकारी अजय कुमार योजना एवं विकास विभाग में कार्यपालक के पद पर कार्यरत है। निगरानी ने उन्हे रिश्वत लेते उनके राजा बाजार स्थित आवास से गिरफ्तार किया है।

4 PM यूट्यूब चैनल पर बैन, प्रो पाकिस्तान एजेंडा चलाने का आरोप
मिली जानकारी के अनुसार जिले के कल्याणपुर प्रखंड में पंचायत सरकार भवन का निर्माण हुआ है।संवेदक संतोष कुमार यादव से बनाए गए पंचायत सरकार भवन के 60 लाख रुपए पेमेंट करने के नाम पर कार्यपालक अभियंता ने 3 लाख रिश्वत की मांग की थी। संतोष ने निगरानी में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद निगरानी ने उन्हें रंगे हाथ पकड़ने की तैयारी शुरू कर दी। आज सुबह दो लाख लेते रंगे हाथ शहर के राजा बाजार स्थित आवास से गिरफ्तारी कर लिया। शहर के सर्किट हाउस में उनसे पूछताछ की गई।

See also  सुदेश महतो को बड़ा झटका, कोर्ट ने की डिस्चार्ज पिटीशन खारिज, 19 मार्च को होगी अगली सुनवाई
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now