झारखंड के स्कूलों का टाइम टेबल बदला, भीषण गर्मी के वजह से शिक्षा विभाग ने समय सारिणी में किया बदलाव

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 24, 2025

झारखंड में भीषण गर्मी की वजह से स्कूल के टाइमिंग में बदलाव, शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने जारी किया आदेश

रांचीः झारखंड समेत पूरा उत्तर भारत अभी भीषण गर्मी की चपेट में है। पिछले दो-तीन दिनों से राज्य में भीषण गर्मी और लू चल रही है। गर्मी का सबसे ज्यादा असर स्कूली बच्चों पर पड़ रहा है। गर्मी के कारण कई बच्चों की तबीयत भी बिगड़ गई। शिक्षा विभाग ने झारखंड के स्कूलों के टाइम टेबल में बदलाव कर दिया है।

WhatsApp Image 2025 04 24 at 16.23.02 9ba3da45

झारखंड में 27 अप्रैल को फिर बदलेगा मौसम, राज्य में अगले दो से तीन दिन चलेगी लू, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
स्कूली शिक्षा एवं साक्षरण विभाग ने नई समय सारिणी को लेकर आदेश जारी कर दिया है। अब नर्सरी से आठवीं तक के स्कूल सुबह सात बजे से साढ़े ग्यारह और 9वीं से 12 वीं तक के स्कूल सुबह सात बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेंगे।

”कल्पना से भी बड़ी सजा मिलेगी” पीएम मोदी ने पहलगाम टेरर अटैक पर दिया बड़ा संदेश

रांची के उपायुक्त ने भी स्कूलों के टाइम टेबल को लेकर निर्देश जारी कर दिये है। जिला जनसंपर्क कार्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि गर्मी के बढ़ते प्रभाव को दृष्टिगत रखते हुए स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखण्ड सरकार द्वारा स्कूलों के समय सारणी में बदलाव का आदेश दिया गया है। राज्य सरकार के निदेश के आलोक में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, रांची श्री मंजूनाथ भजंत्री द्वारा जिले में संचालित सभी कोटि के सरकारी, गैर-सरकारी सहायता प्राप्त/गैर सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) एवं निजी विद्यालयों में वर्ग KG से कक्षा आठ की कक्षाएं सुबह 7ः00 बजे से 11ः30 बजे तक एवं वर्ग 09 से वर्ग 12 तक की कक्षाएँ सुबह 07ः00 बजे से 12ः00 मध्याह्न तक संचालित करने का निदेश दिया गया है।
निजी विद्यालयों का संचालन संबंधित विद्यालय के दिशा निर्देश के अनुरूप आरटीई अधिनियम एवं प्रबंधन के प्रावधानों के तहत संचालित होंगे।
यह आदेश आदेश दिनांक 26.04.2025 के प्रभाव से लागू रहेगा।

See also  Heat Wave: बिहार में अगले चार दिन और सतायेगी गर्मी, मौसम विभाग ने घर से नहीं निकलने को लेकर जारी किया अलर्ट
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now