रॉबर्ट वाड्रा से ED कर रही है पूछताछ, लैंड केस में दूसरी बार भेजा गया था समन

रॉबर्ट वाड्रा से ED कर रही है पूछताछ, लैंड केस में दूसरी बार भेजा गया था समन

डेस्कः कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा से ईडी लैंड केस में पूछताछ कर रही है। ईडी ने उन्हे दूसरी बार समन भेजा था। ईडी पीएमएलए के तहत उनका बयान दर्ज करेगी। इससे पहले उन्हे आठ अप्रैल को पूछताछ के लिए बुलाया गया था लेकिन वो पेश नहीं हुए थे।

हेमंत सोरेन की JMM अध्यक्ष पद पर ताजपोशी आज, शिबू रहेंगे संस्थापक संरक्षक, पार्टी के संविधान में संशोधन
रॉबर्ट वाड्रा की कंपनी स्काईलाइट हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड को गुरुग्राम में 3.53 एकड़ जमीन 7.50 करोड़ की कीमत पर कॉलोनी डेवलप करने के नाम पर दी गई थी और हरियाणा सरकार ने इस जमीन में से 2.70 एकड़ जमीन को कमर्शियल कॉलोनी के तौर पर डेवलप करने की इजाजत देते हुए रॉबर्ट वाड्रा की कंपनी को लाइसेंस दिया था।

SBI ने बैंक लोन किया सस्ता लेकिन FD कराने वालों को दिया बड़ा झटका, जानें अब क्या है नई दरें
इस पूरे मामले पर वाड्रा ने कहा कि मेरे खिलाफ ईडी का इस्तेमाल किया जा रहा है. मुझे कुछ छिपाने की जरूरत नहीं है। मैं हर सवाल का जवाब देता रहा हूं और देता रहूंगा। मैं जनता की आवाज को बुलंद करूंगा। जो पूछा जाएगा, बताऊंगा।वाड्रा ने कहा कि मैं जब लोगों के हित में बोलता हूं तो मुझे दबाया जाता है। ये संसद में राहुल की आवाज दबाते हैं और यहां मेरी।जब भी मैं लोगों की आवाज उठाता हूं, मुझे दबाया जाता है ।यह पूछे जाने पर कि इस मामले में उनकी गिरफ्तारी भी हो सकती है।क्या वह इसके लिए तैयार हैं? इस पर वाड्रा ने कहा कि मैं हर चीज के लिए तैयार हूं। बीस साल से इन्हें कुछ नहीं मिला है। अगर मनी लॉन्ड्रिंग हुई है तो प्रूफ करो, यह राजनीतिक प्रतिशोध का मामला है। सरकार केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है ।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now