बिहार में वज्रपात से 50 से ज्यादा मौत, झारखंड में भी 5 लोगों की गई जान, आज भी ऑरेंज अलर्ट

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 11, 2025

बिहार में वज्रपात से 50 से ज्यादा मौत, झारखंड में भी 5 लोगों की गई जान, आज भी ऑरेंज अलर्ट

पटनाः बिहार में गुरूवार को आंधी-बारिश, ठनका गिरने, पेड़ गिरने, दीवार गिरने की अलग-अलग घटनाओं में 50 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। वहीं करोड़ों रुपये की क्षति का भी अनुमान लगाया गया है। फसलों को इस दौरान भारी नुकसान हुआ है। झारखंड के 7 जिलों में भी ओलवृष्टि हुई और ठनका गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई और 5 लोग घायल हो गये।

नीट पेपर लीक के मास्टमाइंड संजीव मुखिया पर 3 लाख का इनाम, EOU ने संपित्त जब्त करने का दिया आवेदन
बिहार के नालंदा में वज्रपात से सबसे ज्यादा 20 लोगों की जान चली गई वहीं झारखंड के हजारीबाग में चार लोगों की मौत हुई। नालंदा में मंदिर पर पेड़ गिरने से छह लोगों की मौत हो गई। भोजपुर में 4, सीवान में 4, गया में 4, गोपालगंज में 3, मुजफ्फरपुर में 2, सारण में 2, अरवल में 2, जहानाबाद में 2, पटना में दो और बेगूसराय, दरभंगा, सहरसा, जमुई, कटिहार, मुंगेर, मधेपुरा, अररिया और भागलपुर में एक-एक लोगों की मौत हुई है।नालंदा के रहुई प्रखंड के देकपुरा गांव में एक मुर्गी फॉर्म की दीवार गिर गयी। जिसके मलवे में दबकर मां-बेटे की मौत हो गयी. कोसी-सीमांचल और पूर्व बिहार में वज्रपात से नौ लोगों की मौत हुई है।

See also  बिहार में वज्रपात से 19 लोगों की मौत, मौसम विभाग ने 21 जुलाई तक के लिए जारी किया अलर्ट

कोडरमा घाटी में ट्रक-कार की भीषण टक्कर, एक ही परिवार के छह लोग घायल – तीन की हालत नाजुक
बिहार झारखंड में मौसम को लेकर आज भी अलर्ट जारी किया गया है। बिहार के 13 जिलों में अगले 24 घंटे में बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है।झारखंड के रांची, खूंटी, सरायकेला, पश्चिमी और पूर्वी सिंहभूम, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, देवघर, जामताड़ा , दुमका, पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज में आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यहां 40-50 किमी की गति से हवाएं भी चलेगी। ओलावृष्टि भी हो सकती है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now