तेजप्रताप यादव ने पुलिसकर्मी से वर्दी में कराया डांस, कहा-ठुमका नहीं लगाओगे तो सस्पेंड कर दिये जाओगे

तेजप्रताप यादव ने पुलिसकर्मी से वर्दी में कराया डांस, कहा-ठुमका नहीं लगाओगे तो सस्पेंड कर दिये जाओगे

पटनाः होली के जश्न में पूरा देश डूबा हुआ है इसी बीच एक पटना का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव एक पुलिसकर्मी से वर्दी में डांस करा रहे है।

होली के दिन हुए दो पक्षों का झगड़ा सुलझाने गए ASI का मर्डर, एनकाउंट में भागने के दौरान घायल हुआ हमलावर, बिहार में पिछले दो दिनों में दो पुलिसकर्मी की हत्या
अपने आवास पर तेजप्रताप यादव ने होली के कार्यक्रम के दौरान एक पुलिसकर्मी से वर्दी में डांस करने के लिए कहते है। तेजप्रताप यादव ने लोगों की भीड़ के बीच पुलिसकर्मी से कहा कि अगर ठुमका नहीं लगाओगे तो सस्पेंड कर दिये जाओगे।

 

होली के दौरान गिरिडीह में हिंसा, भीड़ ने दर्जनभर दुकान और वाहन फूंके
तेजप्रताप यादव के इस हरकत पर सत्तारूढ़ पार्टी बीजेपी और जेडीयू ने हमला बोला है। जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन सिंह ने कहा है कि जंगलराज खत्म हो गया है, लेकिन लालू यादव के युवराज एक पुलिसकर्मी को धमकी दे रहे हैं कि अगर वह (पुलिसकर्मी) उनके निर्देश (नाचने) का पालन नहीं करेगा तो उसे परिणाम भुगतने होंगे। बिहार अब बदल गया है। चाहे तेजस्वी यादव हों, तेज प्रताप यादव हों या लालू यादव के परिवार के कोई भी सदस्य हों- उन्हें यह समझने की जरूरत है कि इस बदलते बिहार के माहौल में ऐसी हरकतों के लिए कोई जगह नहीं है ।

 

दो बाइकों की टक्कर में पूर्व मंत्री के पोते समेत 2 युवकों की मौत, सुपौल में भीषण सड़क हादसा

वहीं बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसै ने तेजप्रताप यादव को लेकर कहा कि तेजप्रतान ने अपने अंगरक्षक को नाचने के लिए कहा, साथ ही ये भी कहा कि अगर ऐसा नहीं किया तो वह उसे निलंबित कर देंगे। हालांकि उनके पास किसी को निलंबित करने की शक्ति और अधिकार नहीं है। ये नीतीश कुमार सरकार है, जंगलराज नहीं… ऐसी भाषा का प्रयोग दुर्भाग्यपूर्ण है। राजद नेताओं का विकास नहीं हुआ है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now