रांची। झारखंड उच्च न्यायालय ने झारखंड लोक सेवा आयोग, जेपीएससी द्वारा आयोजित सातवीं सिविल सेवा मुख्य परीक्षा पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। हाईकोर्ट के आदेश के बाद अब मुख्य परीक्षा का रास्ता साफ हो गया है। 11 मार्च से सातवीं जेपीएससी मुख्य परीक्षा होने वाली है।



